Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक छह लाख 61 हजार टेस्ट, 52 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान छह लाख 61 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 09:53 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक छह लाख 61 हजार टेस्ट, 52 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक छह लाख 61 हजार टेस्ट, 52 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले सामने आ गए हैं। इनमें पांच लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 लाख 30 हजार 510 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 38 हजार 938 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ आठ लाख 64 हजार 206 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 66.31 फीसद हो गया है। मृत्यु दर 2.16 फीसद हो गया है। 

loksabha election banner

महाराष्ट्र में एक लाख 47 हजार और तमिलनाडु में 56 हजार 698 एक्टिव केस 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक कोरोना के चार लाख 50 हजार 196 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 324 एक्टिव केस हैं। वहीं दो लाख 87 हजार 030 मरीज ठीक हो गए हैं और 15 हजार 842 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले दिन के मुकाबले यहां एक्टिव केस में 1519 गिरावट दर्ज की गई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 10 हजार 221 इजाफा हुआ है। तमिलनाडु में 56 हजार 698 एक्टिव केस है। इनमें से दो लाख दो हजार 283 मरीज ठीक हो गए हैं और 4241 मरीजों की मौत हो गई है। यहां एक दिन पिछले एक दिन के मुकाबले एक्टिव केस में 300 गिरावट और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 5800 इजाफा हुआ है। राज्य में अब तक दो लाख 63 हजार 222 मामले सामने आ गए हैं। कर्नाटक में 74 हजार 477 एक्टिव केस हैं। वहीं 62 हजार 500 मरीज ठीक हो गए हैं। 2594 लोगों की मौत हो गई है। पिछले एक दिन के मुकबाल यहां एक्टिव केस में 121 कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 4775 इजाफा हुआ है।  

दिल्ली, यूपी और बिहार का हाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में 10 हजार 207 एक्टिव केस है। वहीं एक लाख 24 हजार 254 मरीज ठीक हो गए हैं और 4021 लोगों की मौत हो गई है। यहां पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस 149 कमी आई है और ठीक होने वाले मरीजों की 937 इजाफा हुआ है। राज्य में अब तक एक लाख 38 हजार 482 मामले सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में 40 हजार 191 एक्टिव केस हैं। वहीं 55 हजार 393 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 1778 हो गई है। यहां पिछले एक दिन के मुकाबले एक्टिव केस 2168 और स्वस्थ्य मरीजों की संख्या 2225 में इजाफा हुआ है। राज्य में कुल 97 हजार 362 मामले सामने आ गए हैं। बिहार में 20 हजार 770 एक्टिव केस है। 38 हजार 228 मरीज ठीक हो गए हैं और 330 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक्टिव केस में 464 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 1839 इजाफा हुआ है। 

 यह भी देखें: एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस में इंडिया ने अमेरिका-ब्राजील को पीछे छोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.