Move to Jagran APP

भारत ने बढ़ती तेल कीमतों पर चिंता से सऊदी अरब को कराया अवगत, कीमतें कम करने के लिए किया आग्रह

सऊदी अरब कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है। इराक के बाद भारत सबसे ज्यादा सऊदी अरब से ही तेल मंगवाता है। भारत 85 फीसद तेल आयात करता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओपेक सदस्य देशों के प्रमुखों को कीमतों में कमी लाने का आग्रह किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM (IST)
पेट्रोलियम मंत्री ने बढ़ती तेल कीमतों पर ओपेक के प्रमुख सदस्य सऊदी अरब से की बात

नई दिल्ली, प्रेट्र। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े पेट्रोलियम ईधन उपभोक्ता भारत ने ओपेक देशों को महंगे तेल की कीमतों पर अपनी चिंता से अवगत कराया है। कैबिनेट फेरबदल के बाद पेट्रोलियम मंत्री का कामकाज संभालने वाले हरदीप सिंह पुरी ने ओपेक सदस्य देशों के प्रमुखों को फोन करके कीमतों में कमी लाने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

पेट्रोलियम मंत्री ने बढ़ती तेल कीमतों पर ओपेक के प्रमुख सदस्य सऊदी अरब से की बात

कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्षों से बात करने के बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार शाम पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के प्रमुख सदस्य सऊदी अरब से बात की।

पुरी ने कहा- प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के साथ हुई द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी पर वार्ता

पुरी ने ट्वीट करके बताया, 'प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान अल सउद के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी पर मैत्रीपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही तेल की कीमतों को कम करने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।'

सऊदी अरब कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक, भारत 85 फीसद तेल आयात करता

बता दें कि सऊदी अरब कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है। इतना ही नहीं इराक के बाद भारत सबसे ज्यादा सऊदी अरब से ही तेल मंगवाता है। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसद तेल आयात करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.