मध्यप्रदेशः राहुल गांधी ने दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी बड़ी जिम्मेदारी
कर्नाटक के बाद कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछाने लगी है। इसके लिए दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। कर्नाटक के बाद अब कांग्रेस ने अगली तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर अब मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है।इसके लिए जमीनी स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस में कई कमेटियों के गठन को मंजूरी दी है। इसके अलावा राहुल गांधी ने 20 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।
इन कमेटियों का हुआ गठन
मध्यप्रदेश में तालमेल कमेटी, चुनाव प्रचार कमेटी, चुनावी रणनीति और योजना कमेटी, अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी, मैनिफेस्टो कमेटी, मीडिया और संचार कमेटी के गठन को मंजूरी दी है।
दिग्विजय सिंह तालमेल कमेटी के प्रमुख
राहुल गांधी ने चुनावों के लिए अहम मानी जा रही तालमेल कमेटी के प्रमुख के रूप में दिग्विजय सिंह की नियुक्ति की है। उनके अलावा इस कमेटी में 12 सदस्य और नियुक्त किए गए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान
राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार कमेटी के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुना है। उन्हें कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में सिंधिया समेत 15 लोग शामिल हैं।
इसके अलावा चुनावी तैयारी और रणनीति कमेटी का प्रमुख सुरेश पचौरी को बनाया गया है। इस कमेटी में कुल लोग शामिल हैं। वहीं, मैनिफेस्टो कमेटी का जिम्मा राजेंद्र सिंह को सौंपा गया है। उनके समेत इस कमेटी में लोग शामिल हैं।
अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी का प्रमुख हजारीलाल रघुवंशी को बनाया गया है। इस कमेटी में हजारी लाल समेत 5 लोग शामिल हैं। वहीं, मीडिया और संवाद कमेटी का प्रमुख माणक अग्रवाल को बनाया गया है।
ये बनाए गए जिला अध्यक्ष
1 | विट्ठल दास मीणा | गुना |
2 | बाजीनाथ यादव | शिवपुरी |
3 | कन्हैया राम लोधी | अशोक नगर |
4 | देवेंद्र शर्मा | ग्वालियर |
5 | अजय टंडन | दामोह |
6 | गुरमीत सिंह मंगू | रीवा सिटी |
7 | सुभाष गुप्ता | शाहदोल |
8 | मिथिलेश जैन | कटनी (शहर) |
9 | गुमन सिंह ठाकुर | कटनी (ग्रामीण) |
10 | राजकुमार खुराना | सियोनी |
11 | विरेंद्र बिहारी शुक्ला | डिंडोरी |
12 | विश्वेश्वर भगत | बालाघाट |
13 | कैलाश मिश्रा | भोपाल (शहर) |
14 | अरुण श्रीवास्तव | भोपाल (ग्रामीण) |
15 | रतन सिंह ठाकुर | सेहोर |
16 | नारायण सिंह | राजगढ़ |
17 | सुनील शर्मा | बेतुल |
18 | कपिल फौजदार | होशंगाबाद |
19 | मनोज रजनी | देवास |
20 | विरेेंद्र सिंह राठौर | बरवाऩी |