Move to Jagran APP

भारत में चीन के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, महाराष्ट्र में नहीं सुधर रही स्थिति; जानें सभी राज्यों का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान 69 नए मामले सामने के बाद कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 1056 हो गई है। राज्य में अब 489 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि कुल 36 लोगों की मौत हुई।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 02:00 AM (IST)
भारत में चीन के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, महाराष्ट्र में नहीं सुधर रही स्थिति; जानें सभी राज्यों का हाल
भारत में चीन के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, महाराष्ट्र में नहीं सुधर रही स्थिति; जानें सभी राज्यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को चीन की अधिकृत संख्या के पास पहुंच गई है। भारत में संक्रमितों की संख्या 82 हजार के करीब हो गई है। जबकि चीन में कोरोना संक्रमितों का अधिकृत आंकड़ा 82,933 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 81,970 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। 2649 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 27,920 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 51401 है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में नहीं सुधर रही स्थिति

कोरोना की गिरफ्त में बुरी तरह जकड़े महाराष्ट्र की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 1576 नए मामलों के आने के साथ 49 लोगों की मौत हो गई। इनमें 34 जानें अकेले मुंबई शहर में गई हैं। नए मामलों से राज्य में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,100 हो गई है। वहीं इस बीमारी से अब तक 1068 लोगों की जान चा चुकी है। शुक्रवार को 505 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 2,50,436 लोगों की जांच हो चुकी है।

गुजरात में 340 नए मामले

कोरोना के प्रकोप से झुलस रहे गुजरात में शुक्रवार को 340 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को 20 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है। वहीं शुक्रवार को ठीक होने वाले 282 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 5291 है।

आंध्र में संक्रमण के नए मामलों में उछाल

अमरावती से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उछाल देखने को मिला। पिछले 24 घंटों में 102 नए मामले आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2307 हो गई। नए मामलों में 45 मरीज दूसरे राज्यों के हैं। इस दौरान कोरोना से किसी की मौत न होने से मृतक संख्या 48 पर स्थिर है। वहीं शुक्रवार को ठीक होने पर 60 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 1000 के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान 69 नए मामले सामने के बाद कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 1056 हो गई है। राज्य में अब 489 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि कुल 36 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सक्रिय 539 मामलों में 528 मरीज आइसोलेशन या कोबिड अस्पताल में हैं जबकि 11 लोग ही आइसीयू में हैं।

केरल में 16 नए मामले

केरल में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमण में कुल 576 मामले हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पी.विजयन के अनुसार फिलहाल 80 लोग ही उपचाराधीन है जबकि 493 लोग छुट्टी पाकर घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ना चिंता का विषय है। राज्य में जो नए मामले सामने आए हैं उसमें सात लोग विदेश से चार लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और दो मुंबई से आए हैं। इन लोगों के संपर्क में आने तीन अन्य संक्रमित हुए हैं।

केंद्रीय सुरक्षा बलों के 44 जवान और संक्रमित

केंद्र के पांच अर्धसैनिक बलों बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ और एसएसबी के जवानों के कोरोना संक्रमित होने के 44 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को 20 जवान स्वस्थ होकर घर लौट गए। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इन बलों के 848 जवान संक्रमण की चपेट में हैं।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                          संक्रमित

महाराष्ट्र -                     29,100

गुजरात -                      9,932

दिल्ली -                       8895

तमिलनाडु -                 10108

राजस्थान -                   4,688

मध्य प्रदेश -                 4,549

उत्तर प्रदेश -                3,945

आंध्र प्रदेश -                 2,307

बंगाल -                       2,461

पंजाब -                       1,999

तेलंगाना -                    1,414

जम्मू-कश्मीर -              1013

कर्नाटक -                     959

हरियाणा -                     838

बिहार -                       1005

केरल -                         560

ओडिशा -                     624

चंडीगढ़ -                     187

झारखंड -                     212

त्रिपुरा -                        156

उत्तराखंड -                   84

असम -                        86

छत्तीसगढ़ -                   66

हिमाचल प्रदेश -            76

लद्दाख -                       45

अंडमान-निकोबार -       33

मेघालय -                    13

पुडुचेरी -                    12

गोवा -                        15

मणिपुर -                      2

मिजोरम -                     1

अरुणाचल -                  1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.