Move to Jagran APP

24 घंटे में 134 की मौत, 3,722 नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार

तमाम पाबंदियों और इंतजामों के बावजूद देश में संक्रमण के मामले थम नहीं पा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 134 की मौत हो गई है जबकि 3722 नए मामले सामने आए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 07:45 AM (IST)
24 घंटे में 134 की मौत, 3,722 नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार
24 घंटे में 134 की मौत, 3,722 नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या गुरुवार को 78 हजार के पार कर गई। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में नए मामलों का सामने आने और मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 1602 नए मामले सामने आए है जबकि कुल 44 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल महाराष्‍ट्र में 27,524 मरीज संक्रमित हैं। इसी तरह गुजरात में 324 नए मामले सामने आए जबकि 20 मरीजों की मौत हो गई। गुजरात में 9592 मरीज हैं।

loksabha election banner

24 घंटे में 134 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 134 लोगों की मौत हुई है जबक‍ि 3,722 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण से 2549 लोगों की मौत हुई है जबकि कोरोना के 78,003 मामले सामने आए हैं। हालांकि करीब 26 हजार लोग अभी तक स्वस्थ भी हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाम पाबंदियों, इंतजामों और जांच-पड़ताल के बावजूद संक्रमण के मामले थम नहीं पा रहे हैं।

गुजरात में कम नहीं हो रहे मामले

गुजरात में भी हालात में किसी तरह का सुधार नजर नहीं आ रहा है। 324 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 9,592 पर पहुंच गया है। राज्य में गुरुवार को बीस लोगों की मौत हो गई।

केरल में बढ़े संक्रमण के मामले

केरल में पिछले कुछ दिनों से स्थिति संभलने के बाद गुरुवार को अचानक 26 मामले सामने आ गए। इन लोगों में सात लोग विदेश से लौटे और एक पुलिस कर्मी शामिल है। इस समय राज्य में कुल 64 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक 560 लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं।

दिल्ली में आठ हजार के पार

दिल्ली में 472 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 8,471 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में आठ लोगों की मौत हुई है।

आइटीबीपी के 12 जवान संक्रमित

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 12 जवान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इस दौरान जवान ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

तमिलनाडु में आने वाले हर एक की होगी जांच

तमिलनाडु सरकार के एक फैसले के अनुसार तमिलनाडु राज्य में आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी। उसकेबाद ही उसे राज्य में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य में दो लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान 447 लोग जांच में कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल इस राज्य में अब तक 9674 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 27,524

गुजरात - 9,592

दिल्ली - 8470

तमिलनाडु - 9,674

राजस्थान - 4,534

मध्य प्रदेश - 4,352

उत्तर प्रदेश - 3,902

आंध्र प्रदेश - 2,205

बंगाल - 2,377

पंजाब - 1,982

तेलंगाना - 1,367

जम्मू-कश्मीर - 983

कर्नाटक - 959

हरियाणा - 816

बिहार - 989

केरल - 560

ओडिशा - 611

चंडीगढ़ - 187

झारखंड - 193

त्रिपुरा - 154

उत्तराखंड - 80

असम - 86

छत्तीसगढ़ - 59

हिमाचल प्रदेश - 71

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

गोवा - 14

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.