Move to Jagran APP

शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, अभी और गिरेगा पारा; जाने अगले दो दिनों का अपडेट

घने कोहरे की वजह से 12 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा जिसमें तीन राजधानी एक्सप्रेस और चंपारण हमसफर भी शामिल हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:16 PM (IST)
शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, अभी और गिरेगा पारा; जाने अगले दो दिनों का अपडेट
शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, अभी और गिरेगा पारा; जाने अगले दो दिनों का अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा। इसका असर पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान घने कोहरे के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी, जिसकी वजह से ठिठुरन और बढ़ेगी।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसान अगले पांच दिनों तक असम और मेघालय में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। इसके अलावा अगले दो दिनों तक बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा बना रहेगा। वहीं, 25 से 26 दिसंबर के दौरान पूर्व और उससे सटे मध्य भारत में बारिश के साथ ओलों की संभावना जताई गई है।

कोहरे ने बिगाड़ी राजधानी की चाल

ठंड के बाद कोहरे ने राजधानी व हमसफर जैसी तेज गति से चलने वाली वीआइपी ट्रेनों की भी चाल बिगाड़ दी है। इन ट्रेनों सहित 30 से ज्यादा ट्रेनें मंगलवार को देरी से दिल्ली पहुंची। इस वजह से 12 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा, जिसमें तीन राजधानी एक्सप्रेस और चंपारण हमसफर भी शामिल हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कोहरा ज्यादा होने की वजह से एहतियातन ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ती है, जिससे उन्हें गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो रही है।

तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

हरियाणा के अधिकांश जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कुछ समय के लिए धूप निकली जरूर, लेकिन सर्द हवाओं के कारण इस दौरान भी कंपकंपी छूटती रही। इस दौरान हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारनौल और रेवाड़ी की रात सबसे ठंडी रही। यहां का रात्रि तापमान क्रमश: 3.7 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। 

कश्मीर में गुजरी सबसे ठंडी रात

कश्मीर में पहले से ही जमाव बिंदु से नीचे चल रहे न्यूनतम तापमान के साथ मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, डल झील सहित वादी के ज्यादातर जलस्त्रोत आंशिक तौर पर जमे हुए हैं। उधर, -16.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे ठंडा रहा।

हिमाचल में जमा देने वाली ठंड

हिमाचल में तीन दिन से धूप के बावजूद शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश के छह स्थानों केलंग, कल्पा, मनाली, कुफरी, सुंदरनगर व सोलन में तापमान जमाव ¨बदु से नीचे है। ऐसे में लोग बर्फ पिघला कर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश में लगातार हुई बर्फबारी के चलते 37 सड़कें बंद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.