सुकमा में IED विस्फोट, CRPF जवान शहीद
नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED विस्फोटक की चपेट में आकर CRPF का एक जवान शहीद हो गया है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 11:20 AM (IST)
सुकमा (नई दुनिया)। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED विस्फोटक की चपेट में आकर CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। घटना गुरुवार सुबह 8:30 बजे की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह CRPF की 206 कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग अभियान के लिए निकले थे। इस दौरान पुषवाड़ा और कांकेरलंका के बीच सर्चिंग पार्टी के एक जवान का पैर नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए IED पर पड़ गया।
IED में विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हुए जवान राजेश कुमार को इलाज के लिए दोरनापाल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में जवान को चॉपर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की भी तैयारी थी, लेकिन जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें