हैदराबाद: ढह गई घर की दीवार, तीन मासूमों की मौत एक घायल
हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।
हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद में गुरुवार को बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के हबीबनगर पुलिस थाना सीमा में मंगर बस्ती इलाके में कल रात घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में एक घायल हो गया। अचानक हुई घटना के कारण किसी को भी बाहर जाने की मौका नहीं मिला। चारों बच्चे दीवार के नीचे दब गए जिसमें से तीन को मौत हो गई। एक बच्चा घायल हो गया।
हादसे के वक्त सो रहे थे बच्चे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त ये हादसा हुआ तब ये सभी बच्चे सो रहे थे। दीवार गिरने के कारण एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों में से, डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया। बाकी एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे बच्चे खाना खाने के बाद सो गए थे। बच्चों के सोने के बाद माता-पिता बाहर चले गए थे। इस दौरान करीब 10 बजे रसोई की दीवार ढह गई।
छह और चार साल की थी बच्चियां
मृतकों की पहचान रोशिनी (6), पावनी (4) और सारिका (4) के रूप में की गई है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल में भेज दिया गया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची और मलबा साफ कर रही थीं।हबीबनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुछ दिन पहले हुए था भीषण सड़क हादसा
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी को हैदराबाद में एक भीषण कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी। ये हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
ये भी पढ़ें: CBI vs CBI Case: दिल्ली की विशेष अदालत में सुनवाई, बस्सी ने वर्तमान जांच अधिकारी पर लगाए आरोप