Move to Jagran APP

जब महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के इन मामलों ने देश को झकझोरा

देश भर से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो स्थिति भयावह है। जागरूकता के साथ कानून और सजा के प्रावधानों में सख्ती इस समस्या से निजात दिला सकती है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:34 AM (IST)
जब महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के इन मामलों ने देश को झकझोरा
जब महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के इन मामलों ने देश को झकझोरा

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। निर्भया कांड के बाद अब तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने चारों आरोपितों को गोली मार दी है, लेकिन भारत में दुष्कर्म की यह कोई पहली और आखिरी घटना नहीं है। देश भर से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो स्थिति भयावह है। जागरूकता के साथ कानून और सजा के प्रावधानों में सख्ती इस समस्या से निजात दिला सकती है।

loksabha election banner

चर्चित मामले

महिलाओं के खिलाफ क्रूर दुष्कर्म और हिंसा के मामले दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही देश को महिलाओं के प्रति असुरक्षित समझा जा रहा है। दुष्कर्म के ऐसे कई मामले हैं जो हाल ही में काफी चर्चित रहे हैं।

दिसंबर 2012: नई दिल्ली में एक 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हिंसा की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। पांच लोग और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक ने ट्रायल के दौरान आत्महत्या कर ली और चार को फांसी की सजा सुनाई गई। नाबालिग को तीन साल सुधार गृह में रखने के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला यौन हिंसा के खिलाफ लाखों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, तो महिलाओं ने भी सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद यौन अपराधों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान किया गया और साथ ही ऐसे मामलों में तेजी से ट्रायल चलाने की बात कही गई और पीछा करने को भी अपराध माना गया।

जनवरी 2018: जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामले सामने आया। इस मामले में छह लोगों को दोषी ठहराया गया। इसमें तीन पुलिस वाले भी थे।

जुलाई 2019: उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक महिला ने 2017 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के वकील एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जब ट्रक ने उस कार को टक्कर मार दी जिसमें वह यात्रा कर रहे थे। कार में महिला की दो रिश्तेदार भी थीं, जिनकी मौत हो गई। सेंगर ने दुष्कर्म और दुर्घटना में किसी भी तरह शामिल होने से इनकार किया।

20 सितंबर 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कानून की छात्रा ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

28 नवंबर 2019: हैदराबाद के नजदीक महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश एक फ्लाईओवर के नीचे से मिली। चार लोगों को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

5 दिसंबर 2019: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को कुछ लोगों ने मिलकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इनमें दुष्कर्म का आरोपी भी था। पीड़िता दुष्कर्म मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रही थी।

यह भी पढ़ें:

महिला सुरक्षा के लिए बना 'निर्भया फंड' में राज्य उदासीन, 20% राशि का भी नहीं हुआ उपयोग

दुष्कर्म मामले में भारत में आक्रोश, जानें- विदेशों में दुष्कर्मियों को क्या सजा मिलती है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.