जहरीले सांप से पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को सांप से कटवाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक बार अपने मकसद मे असफल होने के बाद सुरज ने दोबारा से सांप से कटवाने की सचिश रच पत्नी को सांप से कटवाया। ये सब करने के पीछे सुरज का मकसद दूसरी शादी करना था।
तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल से एक पति द्वारा अपनी पत्नी की सांप से कटवा कर मार डालने का मामला सामने आया है। अचंल सिटी में रहने वाले इस दंपती की शादी को लगभग 2 साल हो थे। पति सूरज ने अपने दोस्त सुरेश के साथ मिलकर अपनी पत्नी को सांप से कटवा कर मारने की साजिश रची। एक बार अपने मकसद मे असफल होने के बाद सुरज ने दोबारा से सांप से कटवाने की सचिश रच पत्नी को सांप से कटवाया। ये सब करने के पीछे सुरज का मकसद दूसरी शादी करना था।
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को यहां दावा किया कि 25 वर्षीय महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके उन्होंने यह केस सोल्व कर लिया है। उन्होंने बताया कि पत्नी की हत्या 7 मई को हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का उथरा है। इस घटना के समय उथरा अपने मायके में थी। अपनी प्लानिंग के तहत एक दिन उसका पति एक सांप खरीदकर लेकर आया। इस सांप को उसने एक बैग में छिपाया हुआ था।
जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी के सोने के दौरान उस पर फेंक दिया। सांप ने उसकी पत्नी को दो बार डसा। इसके बाद पति ने दोबारा सांप को पकड़ना चाहा, लेकिन पकड़ नहीं पाया। क्योंकि साप एक अलमारी के पीछे छिप गया था। सुबह सांप अपने आप बाहर चला गया। उथरा के माता-पिता बेटी को मरा हुआ पाय। पुलिस के मुताबिक, उथरा के साथ सांप वाली घटना पहली बार नहीं हुई है इससे पहले भी उसके साथ ऐसी घटना हो चुकी है।
जब वह अपनी पति के घर पर थी तो उसे एक नाग ने डस लिया था। लड़की के माता-पिता ने मामले में गड़बड़ी होने पर पुलिस को रिपोर्ट कराई।