Holi 2019 Celebration: नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, केंद्रीय मंत्री नकवी ने कुछ यूं मनाई होली
देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के लोग बड़े ही प्रेम और सद्भाव से होली मना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के लोग बड़े ही प्रेम और सद्भाव से होली मना रहे हैं। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली मना रही हैं। हर ओर होली का रंग उड़ रहा है। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे हैं तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कुछ यूं मनाई होली
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में अपने निवास पर लोगों के साथ खूब दिल खोलकर होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है।
छत्तीसगढ़ में कुछ यूं मनाई जा गई होली
गोरखपुर में होली समारोह में शामिल हुए सीएम आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घंटाघर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में भाग लिया।
गुजरात में टमाटरों की होली
देशभर में एक ओर रंग, गुलाल से होली मनाई जा रही है तो वहीं गुजरात के अहमदाबाद में टमाटरों की होली खेली जा रही है।
विदेशी मेहमानों ने भी होली पर लगाए ठुमके
राजस्थान के जोधपुर में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर होली मनाई। खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया और गानों पर जमकर नाचे। देखें वीडियोः-
#WATCH Rajasthan: Foreigners celebrate #Holi2019 with locals in Jodhpur. pic.twitter.com/uBRjUvBSJe — ANI (@ANI) March 21, 2019
राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
होली के शुभ मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियां देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।राष्ट्रपति ने कहा कि होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का त्योहार होली वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा, 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।'