पाकिस्तानी हिंदू जल्द खरीद सकेंगे भारत में संपत्ति
भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान से आए हिंदुओं को बैंकिंग और संपत्ति जैसे अहम अधिकार दे सकती है। यह अनुमति उन पाकिस्तानी हिंदुओं को दी जा सकती है जो लंबी अवधि के वीजा पर देश आए हैं। खबर है कि, सरकार जल्द ही एक ऐसी नीति को हरी झंडी देने
नई दिल्ली। भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान से आए हिंदुओं को बैंकिंग और संपत्ति जैसे अहम अधिकार दे सकती है। यह अनुमति उन पाकिस्तानी हिंदुओं को दी जा सकती है जो लंबी अवधि के वीजा पर देश आए हैं।
खबर है कि, सरकार जल्द ही एक ऐसी नीति को हरी झंडी देने जा रही है जिससे हिंंदू प्रवासी अपने वीजा और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) या विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की ओर से जारी आवासीय परमिट के आधार पर बैंक अकाउंट खोल सकेंगे।
इसके साथ ही मोदी सरकार पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान से आए हिंदुओं को भी नागरिकता देने पर तेजी से काम कर रही है। खबरों के अनुसार, एनडीए सरकार ने बीते एक साल के अपने कार्यकाल में दोनों देशों से भारत आए 4,000 से अधिक हिंदुओं को देश की नागरिकता दी है, जो संप्रग सरकार के एक कार्यकाल के मुकाबले चार गुना अधिक है।
मालूम हो कि आरबीआई ने लंबी अवधि के वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए इस तरह की पॉलिसी के लिए हरी झंडी दी है। इसी वजह से मोदी सरकार ऐसे नागरिकों के लिए बैंक अकांउट और संपत्ति अधिकार जैसी अहम सुविधाएं देने पर विचार कर रही है।
[साभार- नई दुनिया]