भारत-जापान के बीच टू प्लस टू वार्ता, जापानी मंत्रियों ने पीएम मोदी से की मुलाकात
<p>उद्धव ठाकरे सरकार का महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान 169 विधायकों ने समर्थन दिया। 288 सीटों के विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 था। चार विधायकों ने वोट नहीं किया। इससे पहले सदन में विपक्ष ने हंगामा किया। राज्य विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विधानसभा सत्र नियमानुसार नहीं बुलाया गया है। यह सत्र वंदे मातरम के बिना शुरू हुआ, यह नियम का उल्लंघन है।प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने इसे खारिज कर दिया। दिलीप पाटिल ने कहा कि राज्यपाल ने इस सत्र के लिए अनुमति दे दी है। यह सत्र नियमानुसार है। भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा के बाहर भी नारेबाजी हुई। </p>
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात हुई। इस दौरान कई मुद्दे पर चर्चा हुई।
भारत और जापान ने जारी साझा बयान
भारत- जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद जारी किया साझा बयान। कहा- मंत्रियों ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझीदारी की जरूरत पर दिया जोर। सभी देशों से भारत और जापान ने की अपील, आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह को खत्म करने के लिए कदम उठाएं।
दादी ने की आठ दिन के बच्चे की हत्या
कर्नाटक में दादी ने कथित रूप से 8 दिन के बच्चे की हत्या कर उसे घर से बाहर फेंका। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।
सिटिजन अमेंडमेंट बिल पर प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गुवाहाटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन
पाक के आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा
टेरर फंडिंग मामले में पाकिस्तान की कोर्ट में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उददावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ 7 दिसंबर से मुकदमा चलेगा।
अभिनेत्री नमिता ने ली भाजपा की सदस्यता
तमिलनाडु में अभिनेत्री नमिता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का तेलंंगाना पुलिस पर फूटा गुस्सा
महिला पशु चिकित्सक की हत्या कर शव जलाने की घटना को लेकर शनिवार शाम को स्थानीय लोगों का गुस्सा तेंलगाना पुलिस पर जमकर फूटा। तेलंगाना पुलिस द्वारा शादनगर पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोकने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस स्टेशन के बाहर चप्पल फेंकी एवं नारेबाजी की है। स्थानीय लोगों का हुजूम वहां इकठ्ठा हुआ जहां महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी आज दर्ज किए गए है। बता दें कि आरोपियों को चंचलगुडा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
फडणवीस ने अमित शाह का किया स्वागत
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया।
पीएम मोदी से मिले जापानी रक्षा मंत्री और विदेश मामलों के मंत्री
भारतीय दौरे पर आए जापानी विदेश मामलों के मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने आज पीएम नरेंद्र से मुलाकात की है।
जापान और भारत के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक
भारत और जापान के बीच शनिवार को ‘टू प्लस टू वार्ता’हुई। वार्ता का मुख्य फोकस हिंद प्रशांत क्षेत्र समेत सामरिक रूप से अहम जल क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। जबकि जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और रक्षामंत्री तारो कोनो ने वार्ता में हिस्सा लिया।
पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाक की ओर से गोलीबारी की गई। जिसके जवाब में भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है।
नवाब मलिक बोले- प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति गवर्नर के सहमति से हुई
एनसीपी विधायक नवाब मलिक ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विधानसभा सत्र बुलाया गया और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति गवर्नर के सहमति से हुई और फ्लोर टेस्ट सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हुआ। भाजपा अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रही है।
तिरुवल्लुर में भाजपा की बैठक
नियम का उल्लंघन नहीं- प्रोटेम स्पीकर
फडणवीस को जवाब देते हुए, प्रोटेम स्पीकर वलसे पाटिल ने कहा कि सत्र राज्यपाल की अनुमति के बाद बुलाया गया था और इसलिए यह किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं है।
फ्लोर टेस्ट की देर से मिली सूचना- फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के बारे में हमें कल देर रात सूचित किया गया था। ऐसा क्यों किया गया? क्या ऐसा इसलिए किया गया ताकि हमारे विधायक विधानसभा नहीं पहुंच सके।
फडणवीस ने सत्र को नियमों के विरुद्ध बताया
सदन के पटल पर बोलते हुए फडणवीस ने विधानसभा के चल रहे सत्र को नियमों के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि सदन की शुरुआत वंदे मातरम से शुरू होती है और राष्ट्रगान के साथ समाप्त होता है।उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सत्र के बारे में देर से सूचित किया गया था।
भाजपा विधायकों ने नारे लगाए
विधानसभा सत्र शुरू होते ही, भाजपा विधायकों ने सदन में जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए। प्रोटेम स्पीकर दिलीप वालसे पाटिल ने विधायकों से सदन की शांति बनाए रखने का आग्रह किया और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बोलने की अनुमति दी।
बहुमत साबित होने के बाद उद्धव ठाकरे
विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हां मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम और अपने माता-पिता के नाम पर भी शपथ ली। अगर यह अपराध है तो मैं इसे फिर से करूंगा।
वोट न करने वाले विधायक
वोट न करने वाले विधायकों में एमएनएस के एक विधायक, एआइएमआइएम के 2 विधायक और एक सीपीआइएम का एक विधायक शामिल रहे।
169 विधायकों का समर्थन
महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान 169 विधायकों ने समर्थन दिया। जबकि चार विधायकों ने वोट नहीं किया।
राज्यपाल को भाजपा का सत्र
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम राज्यपाल को एक पत्र सौंपने जा रहे हैं। इस पत्र में सदन की कार्यवाही स्थगित करने को कहा है। सदन को संविधान का पालन करना चाहिए।
उद्धव ठाकरे सरकार शक्ति प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार का फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया जारी है।
बहुमत परीक्षण- भाजपा का वॉकआउट
विपक्षी विधायकों पर भाजपा नेताओं ने फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह सत्र असंवैधानिक और अवैध है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक है।
उद्धव ठाकरे सरकार का शक्ति प्रदर्शन
सबसे पहले अशोक चव्हाण ने विश्वास प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद एनसीपी के नवाब मलिक और शिवसेना के सुनील प्रभु और विश्वास प्रस्ताव रखा।
Uddhav Thackeray Floor Test
भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा के बाहर भी भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। सभी विधायक सदन से बाहर निकले।
फडणवीस का सवाल
विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कभी महाराष्ट्र विधानसभा के इतिहास में स्पीकर के चुनाव किए बिना विश्वास मत आयोजन नहीं हुआ था। इस बार क्या डर था?
मुझे इस सदन में बैठने का हक नहीं- फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि अगर मुझे संविधान पर बोलने की अनुमति नहीं है, तो मुझे इस सदन में बैठने का हक नहीं है। बता दें कि फडणवीस से स्पीकर ने कहा कि आप वो मुद्दा उठा रहे हैं जो सदन के बाहर का है। इसके बाद फडणवीस ने बात कही।
सत्र नियमानुसार- प्रोटेम स्पीकर
प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने कहा कि राज्यपाल ने इस सत्र के लिए अनुमति दे दी है। यह सत्र नियमानुसार है। आपकी बात को खारिज किया जाता है।
सदन में हंगामा
भाजपा के आरोप के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा शुरू। विपक्ष ने नारा लगाया। विपक्ष ने दादागिरी नहीं चलेगी का नारा लगाया।
सदन में विपक्ष का हंगामा
राज्य विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विधानसभा सत्र नियमानुसार नहीं बुलाया गया है। यह सत्र वंदे मातरम के बिना शुरू हुआ, यह नियम का उल्लंघन है।
किसके पास कितनी सीटें
विधानसभा परिणामों के अनुसार 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में शिवसेना के पास 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। भाजपा इस दौरान सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।उसने 105 सीटें जीती थीं।
स्वर्ण मंदिर में आमिर खान ने की प्रार्थना
अभिनेता आमिर खान ने अमृतसर में गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में प्रार्थना की। वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं।
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
कांग्रेस अपने विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर दिया है, जिसमें उन्हें आज फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
विधानसभा परिसर पहुंचे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर्थिक नहीं प्रशासनिक कारणों से अर्थव्यवस्था का पतन हुआ- मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि आर्थिक कारणों से नहीं बल्कि प्रशासनिक कारणों से अर्थव्यवस्था का पतन हुआ है।
महाराष्ट्र विधानसभा पहुंची सुप्रिया सुले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले आज महा विकास अघाड़ी सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र विधानसभा पहुंची।
शिवसेना और एनसीपी ने जारी किया व्हिप
शिवसेना और एनसीपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए आज विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
राज्य विधानसभा पहुंचे फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज महा विकास अघाड़ी सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा पहुंचे।
चेन्नई में नड्डा का रोड शो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चेन्नई में रोड शो किया।
नाना पटोले ने नामांकन दाखिल किया
महा विकास अघाड़ी से महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार कांग्रेस के नाना पटोले ने नामांकन दाखिल किया।
एनसीपी से होगा डिप्टी सीएम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि डिप्टी सीएम एनसीपी से होगा।नागपुर विधानसभा सत्र के बाद डिप्टी सीएम का चुनाव होगा। 22 दिसंबर को यह सत्र खत्म होगा।
जापानी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
दिल्ली: जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रफुल्ल पटेल बोले- कांग्रेस से होगा स्पीकर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच हुए समझौते के अनुसार कांग्रेस पार्टी से होगा।
किसन कथोरे विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि किसन कठोरे विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
प्रोटेम स्पीकर बदले जाने पर भाजाप का हमला
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रोटेम स्पीकर बदले जाने पर कहा कि यह कानूनी रूप से गलत है, शपथ भी नियमों के अनुसार नहीं ली गई थी। नई सरकार सभी नियमों का उल्लंघन कर रही है। हम राज्यपाल के समक्ष याचिका दायर कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। बता दें कि भाजपा के कालिदास कोलंबकर की जगह शिवसेना के दिलीप वालसे पाटिल को नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
विश्वास मत से पहले एनसीपी के नेता
एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल, अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल आज विधानसभा में विश्वास मत से पहले।
नाना पटोले होंगे कांग्रेस की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार
कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस की ओर से नाना पटोले स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा सांसद से मिले अजीत पवार
भाजपा सांसद प्रतापराव पाटिल चिखलीकर से आज सुबह मिलने पर अजीत पवार ने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से हों, हम सभी एक-दूसरे के साथ संबंध रखते हैं।फ्लोर टेस्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई। जैसा कि संजय राउत ने कहा, हमारा गठबंधन आज सदन में बहुमत साबित करेगा।
प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति
पुणे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-अलग वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का पर्दाफाश हुआ है और जिस तरह से पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है।
महाराष्ट्र में सड़क हादसा
महाराष्ट्र: धुले के विंचूर के पास आज तड़के एक पिकअप वाहन के पुल से गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।
दोपहर 2 बजे विश्वास मत का आयोजन
उद्धव ठाकरे के साथ इन्होंने ने लिया शपथ
उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को उनके छह मंत्रिमंडल सहयोगियों ने शपथ ली थी। इसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं।
संजय राउत का ट्वीट
संजय राउत ने ट्वीट किया है कि आज बहुमत का दिन है 170+++++। हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं। हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं।
महा विकासअघाड़ी नेताओं की बैठक
विधानभवन में विश्वास मत और अध्यक्ष चुनाव को लेकर आज सुबह 9.30 बजे महा विकासअघाड़ी नेताओं की बैठक होनी है।
जापान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भारत की एक दिवसीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे।
3 दिसंबर तक का समय
महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोशियारी ने उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।
फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने की उम्मीद
महा विकासअघाड़ी नेताओं ने कुल 170 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है और फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने की उम्मीद है।
गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने लिया शपथ
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन- महा विकासअघाड़ी के नेता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
दिलीप वालसे पाटिल होंगे प्रोटेम स्पीकर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है। शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने शुक्रवार को बताया था कि शनिवार को फ्लोर टेस्ट हो सकता है।