Move to Jagran APP

हिंदी दिवसः सौ साल के बाद भी पूरा नहीं हुआ बापू का ये सपना, अटल ने बताई थी असल वजह!

वो साल 1918 था, आज 2018 है.. सौ साल हो चुके हैं। लेकिन आज तक बापू गांधी के एक सपने को कोई सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:34 AM (IST)
हिंदी दिवसः सौ साल के बाद भी पूरा नहीं हुआ बापू का ये सपना, अटल ने बताई थी असल वजह!
हिंदी दिवसः सौ साल के बाद भी पूरा नहीं हुआ बापू का ये सपना, अटल ने बताई थी असल वजह!

इंदौर [नईदुनिया]। वो साल 1918 था, आज 2018 है.. सौ साल हो चुके हैं। लेकिन आज तक बापू गांधी के एक सपने को कोई सरकार पूरा नहीं कर पाई है। बापू ने अपने इस सपने का खुलासा इंदौर में ही किया था। यहां महात्मा गांधी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के अपने सपने की घोषणा की थी। फिर देश आजाद हुआ और आज इस घोषणा को 100 साल बीत गए लेकिन कोई भी सरकार बापू के इस सपने को साकार नहीं कर पाई। यह कहना है हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी का।

loksabha election banner

वाजपेयी कहते हैं कि आजादी तक राष्ट्रभाषा कही जाने वाली हिंदी संविधान लागू होते ही राजभाषा बन गई। इंदौर में भी महात्मा गांधी मार्ग एमजी रोड हो गया और रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग बन गया आरएनटी मार्ग। हिंदी के प्रति अनुराग तो रहा, लेकिन इसे राष्ट्रभाषा बनाने की पहल नहीं हो पाई। 

Related image

राजनीति है हिंदी की राह में रोड़ा!

हिंदी दिवस के मौके पर चर्चा में वाजपेयी ने कहा था, 'देश जब आजाद हुआ तो संविधान लिखते समय में हिंदी सहित 14 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दिया गया। संविधान लागू होते ही राष्ट्रभाषा की जगह हिंदी राजभाषा बन गई।

जब संविधान में संशोधन कर हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की बात आई तो दक्षिण में विरोध की लहर उठी। वे लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषिषत करना उसे खुद पर थोपने के समान मान रहे थे, जबकि इसके पीछे की असल वजह राजनीति थी। स्वतंत्रता के पहले हमारा देश एक था, लेकिन इसके बाद सत्ता में आए लोगों ने इसे बांटा ही है। किसी भी देश की एक ही राष्ट्रभाषा होनी चाहिए और हमारे देश में वह हिंदी होनी चाहिए।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.