Move to Jagran APP

Chattisgarh News: ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस घटना में घायल हो गए 3 बच्चों को कोरबा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 11:21 AM (IST)
Chattisgarh News: ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Chattisgarh News: ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कोरबा, जेएनएन। सोमवार की सुबह अम्बिकापुर- कटघोरा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। परला के पास ढाबा के सामने हुए इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में घायल हो गए 3 बच्चों को कोरबा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह परिवार बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोरबा में शामिल होने के बाद वापस बिहार लौट रहे थे।                                                                                                           

loksabha election banner

इस संबंध में बांगो थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि बिहार के लखीसराय से कोरबा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया है। सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे परला गांव के ढाबा के पास स्कॉर्पियो एक खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार महिला मोनी कुमारी पति राजू शर्मा लखीसराय 32 वर्ष, दीपक कुमार शर्मा पिता कर्ज आनंद 22 वर्ष, त्रिपुरारी शर्मा पिता राम उदय 32 साल, स्कार्पियो चालक शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बच्च्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत कोरबा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी गोकुल नगर में एक दुग्ध व्यवसाई के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार होने की वजह से स्कार्पियो चालक को नजदीक पहुंचने पर ट्रेलर के खड़े होने का आभास हुआ पर वह गति नियंत्रित नहीं कर सका और भीषण टक्कर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.