हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बर्फबारी, कश्मीर में जवाहर टनल के पास एवलांच
मौसम के करवट बदले के साथ ही सोमवार रात से देश के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश और पहाड़ों पर जमकर हिमपात हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी सुबह भी जारी है।
नई दिल्ली, एजेंसी। सोमवार की रात जब हम और आप अपने-अपने बिस्तरों के अंदर चैन की सांस ले रहे थे, उसी वक्त मौसम ने जबरदस्त करवट बदल ली। मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश और पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी सुबह भी जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी की शाम से और बारिश हो सकती है। बारिश के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों, दिल्ली पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। 23 और 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में कोहरा बढ़ सकता है। वहीं 25 जनवरी को देर शाम दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 26 जनवरी को सुबह बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है।
जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां के काजीगुंड इलाके में जवाहर टनल बर्फबारी के कारण दिख भी नहीं रही है।
Jammu & Kashmir: Heavy snow around Jawahar tunnel in Qazigund pic.twitter.com/Ng7OMoQatd — ANI (@ANI) January 22, 2019
कश्मीर के काजीगुंड क्षेत्र में जवाहर टनल के पास एवलांच की खबर है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
#WATCH Snow avalanche hits Jawahar tunnel in Qazigund. No loss of life or property reported. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/CxGuxq9kqm — ANI (@ANI) January 22, 2019
कश्मीर के ही राजौरी में मुगल रोड़ पर इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई कि सड़क पर जमी बर्फ को हटाने के लिए सुबह-सुबह प्रशासन को लगना पड़ा।
#WATCH Jammu And Kashmir: Snow clearing operation is underway at Mughal Road in Rajouri, following heavy snowfall. pic.twitter.com/qosGgx2FYt — ANI (@ANI) January 22, 2019
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पर्यटन स्थल मुन्स्यारी में मंगलवार सुबह जमकर बर्फबारी हुई।
#WATCH Munsiyari in Uttarakhand receives heavy snowfall pic.twitter.com/Uc8CHGQvtv — ANI (@ANI) January 22, 2019
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के पर्यटन स्थल रानीखेत में भी भारी बर्फबारी हुई।
Ranikhet in #Uttarakhand receives fresh snowfall pic.twitter.com/BjP3B4ZxbD — ANI (@ANI) January 22, 2019
हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी से पूरा नजारा बदला-बदला सा नजर आया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में रातभर भारी बर्फबारी हुई।
#WATCH Himachal Pradesh: Narkanda town in Shimla district receive snowfall. pic.twitter.com/YTiG3Ps9o1 — ANI (@ANI) January 22, 2019
राज्य के शिमला जिले में नरकंडा क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ।
Himachal Pradesh: Shimla received fresh snowfall today. pic.twitter.com/ZV4h7QS6Kp — ANI (@ANI) January 22, 2019
इधर राजधानी दिल्ली में रात से हो रही बारिश के बाद सुबह कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है।
#WATCH Rain and hailstorm lashes Delhi's Subash Nagar pic.twitter.com/lOtiWXJqzB — ANI (@ANI) January 22, 2019
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी ओले गिरे
#WATCH Haryana: Rainfall and hailstorm lashes Gurugram. pic.twitter.com/mLd5LpJVO9— ANI (@ANI) January 22, 2019