Move to Jagran APP

HBSE 12th Result 2019 Live Updates: 12वीं में दीपक कुमार, शिवानी और शिव कुमार ने किया टॉप, ऐसे देखें नतीजे

HBSE 12th Result 2019 Live Updates हरियाणा बोर्ड में 12वीं में दीपक कुमार ने टॉप किया है। रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 10:11 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 03:56 PM (IST)
HBSE 12th Result 2019 Live Updates: 12वीं में दीपक कुमार, शिवानी और शिव कुमार ने किया टॉप, ऐसे देखें नतीजे
HBSE 12th Result 2019 Live Updates: 12वीं में दीपक कुमार, शिवानी और शिव कुमार ने किया टॉप, ऐसे देखें नतीजे

नई दिल्ली, जेएनएन। HBSE 12th Result 2019 हरियाणा बोर्ड ने आज 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 12वीं में दीपक कुमार ने टॉप किया है। उनको 500 में से 497 मार्क्स मिले हैं। आप 12 वीं के नतीजे हमारी सहयोगी वेबसाइट haryana12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे हरियाणा बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी करेगा।

loksabha election banner

बता दें कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) 12वीं के नतीजों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी करेगा। हरियाणा बोर्ड इस बार 12वीं क्लास के परिणामों को रिकॉर्ड 40 दिन में जारी कर रहा है। करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र बारहवीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने इस बार 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक करवाया गया था। 12वीं में कुल 1.91 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

HBSC 12th Result 2019 Live Updates

4:00 PM: इस साल 191527 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें से 142640 विद्यार्थी पास हुए हैं और 29688 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लेना होगा।

3:55 PM: आर्ट्स विषय में पहले स्थान पर दो विद्यार्थियों ने कब्जा किया है। इसमें पलवल के रहने वाले शिव कुमार, फरीदाबाद की रहने वाले शिवानी वत्स का नाम शामिल है, जिन्हें 494 अंक मिले हैं।

3:45 PM: इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में 82.48 फीसदी लड़कियां और 68.01 लड़के पास हुए हैं। 

03:26 PM: भिवानी जिले के बवानीखेड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दीपक प्रदेश भर में प्रथम आ रहे हैं उन्होंने 497 अंक प्राप्त किए।

03:23 PM: भिवानी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 74.48% रहा रिजल्ट।

03:17 PM: जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पलवल से शिवकुमार, एसडी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना फरीदाबाद से शिवानी वत्स और मानसी और कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद गीता ने किया टॉप

03:15 PM: 74.04 प्रतिशत रहा हरियाणा का रिजल्ट

03:10 PM: दीपक कुमार, शिवानी और शिव कुमार ने टॉप किया है। 

03:09 PM: दीपक कुमार को 500 में से 497 मार्क्स मिले हैं।

03:05 PM: हरियाणा में 12वी क्लास में दीपक कुमार ने टॉप किया है।

02:58 PM: हरियाणा का 12वीं का रिजल्ट घोषित।

02:53 PM: 2018 में हिसार के नवीन और हिना ने टॉप किया था।

02:52 PM: खबर है कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

02:50 PM: इस साल 12वीं में कुल 1.91 छात्रों ने हिस्सा लिया था

02:47 PM: हरियाणा बोर्ड आज सभी स्ट्रीम्स के नतीजे घोषित कर सकता है।

02:45 PM: इस बार हरियाणा में 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

 02:41 PM: हरियाणा बोर्ड इस बार 12वीं क्लास के परिणामों को रिकॉर्ड 40 दिन में जारी कर रहा है।

02:38 PM: राज्य में 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

02:37 PM: छात्र हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट  www.bseh.org.in पर नतीजे देख सकते हैं।

02:36 PM: हरियाणा बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर रिजल्ट घोषित करेगा। 

02:34 PM: 12वीं क्लास के बच्चों का इंतजार थोड़ी ही देर में खत्म हो जाएगा।

02:33 PM: हरियाणा बोर्ड आज तीन बजे के आस-पास 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा।

ऐसे जांचे BSEH Class 12th Result 2019

Step 1: www.bseh.org.in पर जाएं ।

Step 2: मांगी गई जानकारी भरें।

Step 3: जानकारी दर्ज करने के बाद रिजल्ट पर क्लिक करें।

Step 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

Step 5: रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को12 वीं परिणाम का एक प्रिंटआउट अपने पास संभालकर रखना होगा। बीएसईएच 12 वीं परिणाम 2019 की ऑनलाइन कॉपी केवल अंतिम परिणाम के रूप में काम करेगी। छात्रों को अपने संबंधित संस्थानों से हरियाणा बोर्ड 12 वीं परिणाम 2019 की मार्कशीट एकत्र करनी पड़ेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.