Move to Jagran APP

अर्थव्यवस्था पर उपराष्ट्रपति ने यशवंत सिन्हा को ऐसे दिया जवाब

भारतीय अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए नायडू ने कहा है कि लंबे समय के फायदे के लिए कुछ कष्ट सहना पड़ता है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 29 Sep 2017 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 06:35 PM (IST)
अर्थव्यवस्था पर उपराष्ट्रपति ने यशवंत सिन्हा को ऐसे दिया जवाब
अर्थव्यवस्था पर उपराष्ट्रपति ने यशवंत सिन्हा को ऐसे दिया जवाब

नई दिल्ली, प्रेट्र। वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के भारत की गिरती अर्थव्यवस्था के बयान पर अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की प्रतिक्रिया आई है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए नायडू ने कहा है कि लंबे समय के फायदे के लिए कुछ कष्ट सहना पड़ता है। हालांकि नायडू ने नाम नहीं लिया लेकिन इसे सिन्हा के अर्थव्यवस्था पर उठाए गए सवाल का जवाब माना जा रहा है।

loksabha election banner

बता दें कि भाजपा में हाशिए पर चल रहे वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराया है। एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे गए लेख में उन्होंने कहा था कि आज के समय में ना ही नौकरी मिल रही है और ना विकास की गति पहले जैसी है। इनवेस्टमेंट सबसे निम्न स्तर पर पहुंच चुका है और जीडीपी का भी बुरा हाल है।

यशवंत सिन्हा के भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान के बाद मिलीजुली प्रतिक्रियाओं की झड़ी सी लग गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। आज दुनिया इसे मानती है।

यशवंत सिन्हा के समर्थन में चिंदबरम

यशवंत सिन्हा के सहारे पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं देश भर में घूमता हूं और ये सुनता हूं कि अच्छे दिन तो आए नहीं, ये बुरे दिन कब जाएंगे? हम खुश हैं कि यशवंत सिन्हा ने सरकार की आलोचना में हमारा प्रतिनिधित्व किया है।"

पीएम मोदी की अगुवाई में तेजी से बढ़ रही है अर्थव्यवस्था

यशवंत सिन्हा के बयान के जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तेजी से बढ़ी है। भारत जैसे देश में जीएसटी कभी संभव नहीं हो पाता लेकिन हमारी सरकार में यह संभव हो सका है। इस सरकार ने ऐतिहासिक सुधार किए हैं, उनमें से कुछ अभूतपूर्व हैं।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर यशवंत सिन्हा के रुख का समर्थन करते हुए कहा वे सही कह रहे हैं। लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन बेरोजगारी बढ़ी है। गुजरात दौरे पर आए राहुल ने कहा कि सारा फायदा सिर्फ उद्योगपतियों को हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः '80 की उम्र' के तंज पर यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली को दिया जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.