हर्षवर्धन ने पर्यावरण मंत्रालय का भार संभाला
सबसे पहले यह मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के पास था। उनके बाद दवे को इसका जिम्मा सौंपा गया था।
नई दिल्ली, आइएएनएस। केंद्रीय विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने पर्यावरण मंत्रालय का भी प्रभार संभाल लिया है। पूर्व मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद विज्ञान मंत्री को इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार गठित होने बाद वह तीसरे पर्यावरण मंत्री बनाए गए हैं। सबसे पहले यह मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के पास था। उनके बाद दवे को इसका जिम्मा सौंपा गया था।
प्रभार ग्रहण करने के बाद हर्षवर्धन ने कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने ध्यान दिया कि कई त्वरित और जटिल मुद्दे हैं जिनका समाधान किया जाना जरूरी है। प्रदूषण को उन्होंने तात्कालिक प्राथमिकता में रखा है।
हर्षवर्धन ने कहा, 'जल और वायु प्रदूषण पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। खास तौर से दिल्ली और एनसीआर में इसका स्तर और चिंताजनक है। मंत्रालय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान जरूरी है।' उन्होंने जलवायु परिवर्तन के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।
यह भी पढ़ेंः बुलेट ट्रेन के सपने की तरफ एक कदम है तेजस एक्सप्रेस
यह भी पढ़ेंः जानें, क्यों दक्षिण भारत के अभिनेता ही बनते हैं सुपर हिट राजनेता