बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने के लिए जारी है जी तोड़ मेहनत, लेकिन बच्चा पहुंच रहा और भी नीचे
वर्तमान में बच्चा करीब 100 फीट की गहराई में फंसा हुआ है।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के नादुकट्टुपट्टी में 25-फुट गहरे बोरवेल में गिरे एक दो साल के बच्चे को बचाने के प्रयास अभी भी जारी है। 25 अक्टूबर को बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम सुजीत विल्सन है और रविवार को भी इस मासूम को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है, वो बेहद ही दुखद है। जानकारी दे दें कि बचाव कार्य में बच्चा और अंदर फिसल गया है।
2 वर्षीय शुक्रवार शाम करीम 5.30 बजे बोरवल में गिर गया था। पहले जानकारी मिली थी कि रात होते-होते बच्चा और नीचे पहुंच गया और लगभग 70 फीट पर जाकर फंस गया। यह जानकारी शनिवार को मिली, लेकिन आज यानी रविवार को जो जानकारी हासिल हुई, वो बेहद की दुखद है।
बताया गया कि वर्तमान में बच्चा करीब 100 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बच्चे के बचाव कार्य के लिए बोरिंग मशीन को बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि NDRF की छह टीमें भी मौके पर बचाव कार्य में शामिल हैं। बता दें कि बच्चा घर के पास खेल रहा था, जहां इस बीच वह बोरवेल में जा गिरा।
Tamil Nadu: Boring machine has reached the spot and efforts are underway to rescue a 2-yr-old boy who fell in a 25-ft deep borewell in Nadukattupatti of Tiruchirappalli Dist on 25th Oct. Yesterday, the boy fell further down the borewell,currently stuck at 100 ft pic.twitter.com/IzHu6PJJca — ANI (@ANI) October 27, 2019
बताया गया कि जो बोरिंग मशीन का कार्य चल रहा है, उस प्रोसेस में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। वहीं, अधिकारियों द्वारा गया कि पहले बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी, लेकिन अब आवाज नहीं आ रही है। हालांकि, आपको बता दें कि लड़के को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया था कि बच्चे को लगातार बोरवल में आक्सीजन सप्लाई की जा रही है, ताकि अंदर ऑक्सीजन की कमी ना हो जाए।