गुजरात से सामान लेकर महाराष्ट्र जा रहे जहाज में आई दरार, 13 क्रू मेंबर फंसे
गुजरात का एक मालवाहक पानी का जहाज मौसम खराब होने की वजह से महाराष्ट्र मे फंस गया है।
पालघर (महाराष्ट्र) एजेंसी। गुजरात का एक बड़ा मालवाहक पानी का जहाज महाराष्ट्र में फंस गया है। साथ ही उसमें दरार आ गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को अरब सागर में मौसम खराब होने की वजह से आए तूफान की वजह से महाराष्ट्र के वनगांव गांव की चट्टानों में फंस गया था। जिस वजह से उसमें दरार आ गई।
वनगांव के पुलिस स्टेशन के चीफ अधिकारी राहुल पाटिल ने बताया कि कुछ मछुआरों ने उन्हें जानकारी दी की एक जहज फंसा हुआ है। हमने तुरंत ही पुलिस वालों को वहां भेजा। तब पता चला की उस जहाज में 13 क्रू के लोग फंसे हुए थे।
हमने उनसे पूरा ब्योरा लिया है और उन्हें जहाज से छुड़ाने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। पिछले अलीबाग में माल उतारने के बाद, यह जहाज शुक्रवार शाम को हजीरा लौट रहा था। जहाज के कप्तान वीवी पिल्लाई ने बताया कि जहाज एम वी नंदा अपर्णा इसके बाद दोपहर तकरीबन 2 बजे तक सबकुछ ठीक था बेहद भारी बारिश के बाद ऊंची लहरों की वजह से दिखना कम हो गया था।
शाम करीब 4 बजे के बाद हम एक चट्टान में जाकर फंस गए। उन्होंने बताया कि सभी क्रू के सदस्य सुरक्षित है और जहाज में प्रयाप्त मात्रा में खाना और पानी मौजूद है। फिलहाल, जहाज में मौजूद लोग मालिकों से मदद की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस ने कहा कि जहाज का एक हिस्सा जहाज को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप