17 जनवरी को लॉन्च होगा संचार उपग्रह जीसैट-30, साल 2020 का ISRO का पहला मिशन
इसरो के नए संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण एरियन-5 लॉन्च व्हैकल से 17 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रक्षेपण फ्रेंच गुएना के कोउरू शहर से तड़के 2.35 बजे होगा।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण एरियन-5 लॉन्च व्हैकल से 17 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रक्षेपण फ्रेंच गुएना के कोउरू शहर से तड़के 2.35 बजे होगा। इसकी जानकारी इसरो ने दी है। यह इसरो का इस साल यानी 2020 का पहला मिशन होगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
जीसैट -30 इसरो द्वारा डिजाइन किया हुआ और बनाया गया एक दूरसंचार उपग्रह है। यह इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे राज्य-संचालित और निजी सेवा प्रदाताओं को संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। मिशन की कुल अवधि 38 मिनट, 25 सेकंड होगी। इसका का वजन करीब 3100 किलोग्राम है।यह लॉन्चिंग के बाद 15 सालों तक काम करता रहेगा। इसे जियो-इलिप्टिकल ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसमें दो सोलर पैनल होंगे और बैटरी होगी जिससे इसे ऊर्जा मिलेगी। यह 107 वां एरियन 5 वां मिशन होगा। कंपनी के 40 साल पूरे हो गए हैं।
वर्तमान में 25 उपग्रह लॉन्च करने की योजना
वर्तमान में इसरो के पास आदित्य-एल 1 उपग्रह सहित 25 उपग्रह लॉन्च करने की योजना है, जो कि पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर लग्रनिज बिंदु (एल 1) के आसपास हॉलो ऑर्बिट में प्रवेश कराया जाएगा। आदित्य-एल 1 उपग्रह सौर कोरोना का अध्ययन करेगा, जिसमें एक लाख डिग्री से अधिक केल्विन तापमान होता है। यह सूर्य से निकलने वाले क्रोमोस्फीयर और कण प्रवाह का भी अध्ययन करेगा।
साल के अन्य लॉन्चिंग योजना
साल के अन्य लॉन्चिंग योजना में एसएसएलवी (स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) शामिल हैं, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में छोटे उपग्रहों, जीएसएलवी, जीसैट -20 उपग्रह, एनएवीआईसी, इंडियन डेटा रिले सैटेलाइट सिस्टम और एक्सपोसेट को प्रवेश कराएगा।
पिछले साल इसरो ने छह लॉन्च वाहन और सात उपग्रह मिशन लॉन्च किए थे
पिछले साल इसरो ने छह लॉन्च वाहन और सात उपग्रह मिशन लॉन्च किए थे। इसने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के 50 वें लॉन्च का जश्न भी मनाया। एरियनस्पेस ने पिछले साल 6 फरवरी को इसरो का जीसैट -31 लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: चंद्रयान- 3 के साथ गगनयान मिशन की भी तैयारी, चार पायलटों का हुआ चुनाव; ट्रेनिंग के लिए जाएंगे रूस