एमएफ हुसैन की सौवीं जयंती पर गूगल का डूडल
आधुनिक और समकालीन भारत के प्रख्यात चित्रकारों में शुमार एमएफ हुसैन की 100वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
नई दिल्ली। आधुनिक और समकालीन भारत के प्रख्यात चित्रकारों में शुमार एमएफ हुसैन की 100वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
सर्च इंजन ने अपने लोगो में हाथ में ब्रश लिए हुसैन को चित्रित किया है। इसमें तीन रंगीन वृत भी हैं। हुसैन का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 20 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों के होर्डिग्स बनाकर करियर की शुरुआत की थी। महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मे मकबूल फिदा हुसैन को रेखाओं और रंग की तकनीक में महारत हासिल थी। उन्होंने अपने लंबे करियर में अनगिनत कलाकृतियां बनाईं। उन्होंने देश-विदेश कई प्रतिष्ठित अवार्ड जीते। उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। हुसैन ने माधुरी दीक्षित के साथ 'गजगामिनी' (2000) और तब्बू के साथ 'मीनाक्षी अ टेल ऑफ थ्री सीटीज' (2004) जैसी फिल्में भी बनाईं। अपनी कई पेंटिग्स को लेकर वह विवादास्पद भी रहे।
पढ़ेंः गूगल ने डूडल से मनाया ट्रैफिक लाइट के 101 साल का जश्न