Move to Jagran APP

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ का सोना जब्त, आठ लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सांगली जिले के निवासी आरोपितों के पास से सोने की 504 छड़ें बरामद की गई। इनका वजन 83.6 किग्रा है। इससे पहले डीआरआइ ने 17 जुलाई को सात करोड़ का सोना जब्त किया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:09 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:09 AM (IST)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ का सोना जब्त, आठ लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ का सोना जब्त, आठ लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इस कीमती धातु की तस्करी बढ़ गई है। पड़ोसी देश म्यांमार से इस धातु की तस्करी हो रही है। राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआइ) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर म्यांमार से तस्करी कर लाया गया 43 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के सांगली जिले के निवासी आरोपितों के पास से सोने की 504 छड़ें बरामद की गई। इनका वजन 83.6 किग्रा है। इससे पहले डीआरआइ ने 17 जुलाई को सात करोड़ का सोना जब्त किया था। उस समय तीन राज्यों में अलग-अलग अभियान चलाकर लगभग 14 किलो सोना जब्त किया था।डीआरआइ ने शनिवार को बताया कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़े के जैकेट में सोने की छड़ें छिपा रखी थीं। तस्करी का सोना लाने वालों को फर्जी पहचान (आधार कार्ड) पर यात्रा करते पाया गया।

खुफिया इनपुट से संकेत मिला है कि पकड़ी गई सोने की छड़ें म्यांमार से मणिपुर में मोरेह अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में लाई गई थीं। गुवाहाटी से संचालित तस्करी सिंडिकेट दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सोना खपाने के प्रयास में था।सिंडिकेट ने देश के विभिन्न हिस्सों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को कैरियर का काम करने के लिए भर्ती किया है। उन्हें तेजी और आसानी से अच्छी कमाई का लालच दिया गया।

तस्करों ने सोना तस्करी के लिए हवाई, भूमि और रेल मार्ग का इस्तेमाल किया।जब्त सोने की छड़ें 99.9 फीसद शुद्ध हैं और उनका कुल वजन 83.621 किलोग्राम है। बयान में बताया गया है कि इसका बाजार मूल्य 43 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार किए गए आठों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.