गोवा में एक दिन में दर्ज हुए 95 नए संक्रमित केस, जानें कुल संक्रमित आंकड़ा
गोवा में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित केस सामने आए हैं। यहां पर 95 संक्रमित केस सामने आए हैं।
पणजी, आइएएनएस। गोवा में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित केस सामने आए हैं। यहां पर 95 संक्रमित केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सक्रमितों की एक्टिव संख्या 744 तक पहुंच गई है। राज्य में कुल 1,387 संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 4 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि गुरुवार को 64 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। गोवा में अधिकांश सकारात्मक मामले दक्षिण गोवा के मांगोर पहाड़ी में राज्य के पहले नियंत्रण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जहां से अब तक 461 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के विधानसभा क्षेत्र सनक्लिम में 34 सकारात्मक मामले हैं।
देश में 6 लाख के पार संक्रमितों की संख्या
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6, 25, 862 तक पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। देश में महाराष्ट्र राज्य इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस वायरस से ग्रस्त है। पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। पूरी दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जो इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद ब्राजील, रूस, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित है।
चीन के वुहान से फैले इस वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए कई देश ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया। इसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे देश की स्थिति को बेहतर करने के लिए अपने यहां पर लॉकडाउन लगाना पड़ा। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन में ढील प्रदान की ताकी लोगों को जिंदगी पटरी पर आ सके।