Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव से सिटिजनशिप कानून तक, जानें 2019 में कौन से पांच मुद्दे छाए रहे गूगल ट्रेंड में

लोकसभा इलेक्शन 2019 चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग आर्टिकल 370 का खत्मा अयोध्या राम मंदिर पर अदालती फैसला और सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019 के प्रति इस साल भारतीयों में सबसे अधिक उत्सुकता रही।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:33 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से सिटिजनशिप कानून तक, जानें 2019 में कौन से पांच मुद्दे छाए रहे गूगल ट्रेंड में
लोकसभा चुनाव से सिटिजनशिप कानून तक, जानें 2019 में कौन से पांच मुद्दे छाए रहे गूगल ट्रेंड में

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा इलेक्शन 2019, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, आर्टिकल 370 का खत्मा, अयोध्या राम मंदिर पर अदालती फैसला और सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019 के प्रति इस साल भारतीयों में सबसे अधिक उत्सुकता रही। यहां हम आपको गूगल ट्रेंड के जरिए बताते हैं कि इन पांच बड़े मुद्दों से जुड़े कौन-कौन से सवाल सबसे ज्यादा सर्च हुए, किन इलाकों में सर्च का ट्रेंड सबसे अधिक रहा और ये सर्च कब हुए। 

loksabha election banner

लोकसभा इलेक्शन 2019 का परिणाम

लोकसभा इलेक्शन 2019 से संबंधित खबरें 19 मई से 25 मई के बीच सबसे ज्यादा सर्च हुईं। अमेठी इलेक्शन 2019, अमेठी इलेक्शन रिजल्ट 2019, हू वोन दी इलेक्शन 2019, फाइनल इलेक्शन रिजल्ट 2019,  2019 लोकसभा चुनाव परिणाम,  लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव, ज्योतिरादित्य सिंधिया इलेक्शन 2019 जैसे सवाल सबसे ज्यादा सर्च हुए। वहीं, लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर और हारने वालीं डिंपल यादव भी सर्च ट्रेंड में रहे। छोटे राज्य दादर और नगर हवेली, अंडमान एवं निकोबार, नगालैंड, सिक्किम, मेघालय और बड़े राज्यों- झारखंड, उत्तराखंड और महाराष्ट्र सभी जगहों पर ये सर्च ट्रेंड में रहे। 

चंद्रयान-2 की लैंडिंग

महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान-2 के बारे में जानने के लिए 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच लोगों ने खूब सर्च किए। चंद्रयान-2 से जुड़ी चंद्रयान 2 लैंडिंग, चंद्रयान 2 अपडेट, चंद्रयान 2 लैंडिंग टाइम, विक्रम लैंडर, चंद्रयान 2 लांच टाइम, इसरो मून लैंडिंग, चंद्रयान 2 रोवर नेम, चंद्रयान 2 फेलियर जैसी क्वेरी सर्च हुईं। आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल और तेलंगाना में ये सर्च ट्रेंड में रहे। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के मतदान हुए थे और भारतीय चुनाव आयोग ने 23 मई को परिणाम घोषित किया। 22 जुलाई को चंद्रयान 2 लांच हुआ था और 6 सितंबर को इसकी लैंडिंग हुई थी।  

आर्टिकल 370 का खात्मा

जम्मू एवं कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा 4 अगस्त से 10 अगस्त के बीच ट्रेंड में रहा। इस दौरान आर्टिकल 370 रिमूअल, ड्राफ्टिंग ऑफ आर्टिकल 370, धारा 370 और 35 ए क्या है, अमित शाह, आर्टिकल 370 की स्पीच, आर्टिकल 370 क्या है, जैसी क्वैरी सर्च हुई। अरुणाचल  प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ये सर्च ट्रेंड में रहे। मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 को दोनों सदनों में पास होने के बाद आर्टिकल 370 को हटा दिया गया। 

अयोध्या फैसला

राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने वाला ऐतिहासिक अयोध्या वर्डिक्ट 3 नवंबर से 9 नवंबर के बीच सर्च ट्रेंड में रहा। अयोध्या वर्डिक्ट लाइव, अयोध्या वर्डिक्ट डेट 2019, सेक्शन 144, वॉट इज अयोध्या वर्डिक्ट जैसी क्वैरी ज्यादा सर्च हुईं। अंडमान एवं निकोबार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली में ये सर्च ट्रेंड में रहे। बता दें कि 9 नवंबर को सु्प्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर अंतिम फैसला सुनाया था। 

सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019

एक दिसंबर के बाद से सीएबी यानी सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019 संबंधी सर्च बढ़ने शुरू हुए। वहीं 8 दिसंबर के बाद सर्च में काफी इजाफा हुआ। लोग सीएबी राज्य सभा, एनआरसी, सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल, कैब मिनिंग इन असम, कैब फुल फार्म इन असम जैसी क्वैरी सर्च कर रहे हैं। मिजोरम, मणिपुर, असम में खूब सर्च हो रहा है। 10 दिसंबर को कैब लोकसभा, 11 दिसंबर को राज्यसभा में पास हुआ। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के हस्ताक्षर के साथ ही यह बिल कानून बन गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.