Move to Jagran APP

फ्रांस से मार्च तक छह और लड़ाकू विमान राफेल आएंगे, अप्रैल 2022 तक पूरा होगा बेड़ा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि फ्रांस से खरीदे गए सभी राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे। इस साल के मार्च तक वायु सेना के बेड़े में कुल 17 राफेल हो जाएंगे।

By Arun kumar SinghEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 06:54 PM (IST)
फ्रांस से मार्च तक छह और लड़ाकू विमान राफेल आएंगे, अप्रैल 2022 तक पूरा होगा बेड़ा
फ्रांस से खरीदे गए सभी राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे।

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि फ्रांस से खरीदे गए सभी राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे। इस साल के मार्च तक वायु सेना के बेड़े में कुल 17 राफेल हो जाएंगे। रक्षा मंत्री ने सोमवार को राज्यसभा में भाजपा के ही एक अन्य सदस्य महेश पोद्दार के सवाल के जवाब कहा कि अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं। मार्च तक छह और विमान आने के बाद वायुसेना के पास 17 राफेल हो जाएंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे। 

loksabha election banner

अब तक 11 राफेल लड़ाकू विमान वायुसेना में हो चुके शामिल : राजनाथ सिंह 

इसी तरह तृणमूल के सदस्य डा. सांतनु सेन के सवाल कि क्या आने वाले दिनों में रक्षा से जुड़े कुछ मामलों का क्या निजीकरण हो रहा है, पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने अब तक 101 ऐसे आइटम चिह्नित किए हैं जिनका हम स्वदेशीकरण करने जा रहा हैं। इनका निर्माण अब भारत में ही भारतीयों द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है फ्रांस से बिना रुके लगातार उड़ान भरते हुए तीन राफेल लड़ाकू विमान 27 जनवरी की रात को भारत पहुंचे थे। इन तीन जेट विमानों के साथ अब बेड़े में 11 राफेल हो गए हैं। यह राफेल विमानों का तीसरा बैच था। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 7,000 किमी से अधिक की यात्रा कर ये विमान भारत पहुंचे थे। उड़ान के दौरान बीच रास्ते में ही इनमें ईंधन भरा गया। राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दासौ एविएशन द्वारा बनाए गए हैं। 

राफेल को वायुसेना में शामिल करने के समारोह पर 41 लाख खर्च 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में यह भी बताया कि राफेल विमानों की पहली खेप को गत वर्ष 10 सितंबर को वायु सेना में शामिल करने पर कुल 41 लाख रुपये खर्च हुए। इस खर्च में 9.18 लाख का जीएसटी भी शामिल है। वायुसेना के अंबाला एयर बेस पर हुए इस कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और विमान बनाने वाली कंपनी दासौ के शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी शिरकत की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.