बेंगलुरु में कोरोना के चलते चार स्थानों को किया गया सील, यहां दोबारा होंगे परीक्षण
कर्नाटक में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राजधानी बेंगलुरु में चार स्थानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा इन स्थानों पर दोबारा से परीक्षण किए जा रहे हैं।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राजधानी बेंगलुरु में चार स्थानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा इन स्थानों पर दोबारा से परीक्षण किए जा रहे हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बताया कि यहां पर हमने वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण करने के लिए भी व्यवस्था की है।
बाहर से आए लोगों के चलते बढ़ी संंख्या
इससे पहले श्रीरामुलु ने बताया था कि राज्य में स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और यहां पर कोई भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन केस नहीं हैं। साथ ही इस संदर्भ में वह सीएम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि एक ओपिनियन में कहा गया है कि राज्य में बाहर से आने वालों लोगो के चलते संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
बता दें कि कर्नाटक ही पहला ऐसा राज्य है जहां पर सबसे पहली मौत हुई थी हालांकि केरल में सबसे पहले संक्रमित मामले सामने आए थे। इसके बाद धीरे-धीरे यह वायरस पूरे भारत में फैल गया। इस वक्त कर्नाटक में सक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 164 हो गई है। वहीं अगर समूचे देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 4 लाख, 94, 558 तक पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा लाख के पार पहुंच गया है।
यह वायरस सिर्फ भारत तक नहीं फैला है बल्कि पूरी दुनिया इससे जुझ रही है। पूरी दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 24 लाख 25 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 23 के पार पहुंच हई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से संक्रमितों की संख्या 93 लाख 94 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 4, लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है।