Move to Jagran APP

दिल्ली में चार विदेशी युवकों ने की महिला से छेड़छाड़

दिल्ली गैंगरेप मामले के बाद पूरे देश में छिड़ी इन्साफ की जंग के बावजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई किस्से सामने आ रहे हैं। कहीं ऑफिस से लौटते वक्त तो कभी शापिंग से आते वक्त वह मनचलों की गंदी नजर का शिकार होती हैं। पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, फिर भी न तो लोग अपनी जुबान पर काबू रख पा रहे हैं, न ही मनचले अपने हरकतों से बाज आ रहे हैं। इस बार चार विदेशी युवकों ने होटल में काम करने वाली एक महिला को छेड़ा। आरोपी यमन दूतावास की गाड़ी में सवार थे। ये वाक्या दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस का है। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2013 08:52 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2013 10:01 AM (IST)
दिल्ली में चार विदेशी युवकों ने की महिला से छेड़छाड़

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले के बाद पूरे देश में छिड़ी इन्साफ की जंग के बावजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई किस्से सामने आ रहे हैं। कहीं ऑफिस से लौटते वक्त तो कभी शापिंग से आते वक्त वह मनचलों की गंदी नजर का शिकार होती हैं। पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, फिर भी न तो लोग अपनी जुबान पर काबू रख पा रहे हैं, न ही मनचले अपने हरकतों से बाज आ रहे हैं। इस बार चार विदेशी युवकों ने होटल में काम करने वाली एक महिला को छेड़ा। आरोपी यमन दूतावास की गाड़ी में सवार थे। ये वाक्या दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस का है। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि उन आरोपियों में से दो लीबिया से हैं, तीसरा यमन का है और चौथा अलजेरिया का है। घटना रात 8 बजे की है जब महिला जनपथ मार्केट से लौट रही थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के सी द्विवेदी ने बताया कि धारा 506 के तहत धमकी का मामला, धारा 509 के तहत महिला को छेड़ने का मामला, धारा 34 के तहत साधारण उद्देश्य का मामला दर्ज कराया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह मार्केट से जा रही थी तब उन युवकों ने महिला को गंदी नजर से देखा और इशारा किया। उसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। फिर महिला को गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करने लगे। महिला रास्ते पर अकेली थी। लेकिन पास में पुलिस को देखकर महिला ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने तुंरत उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में सुरक्षा चौकसी में सुधार के दावे के बाद भी छेड़खानी के ऐसे मामले इस बात की ओर इशारा करते हैं कि न तो मनचलों को पुलिस का डर है और न पुलिस की पेट्रोलिंग में कोई सुधार हुआ है। दिन पर दिन इस तरह के मामले और बढ़ते ही जा रहे हैं।

सरेराह छेड़छाड़

मंडावली इलाके में खरीदारी कर घर लौट रही युवती से सरेराह दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों युवक बदसलूकी करने लगे। जब मदद के लिए युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों को पकड़ कर धुनाई कर दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय नीरज और 29 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। रविवार शाम को वह खरीदारी करने के लिए मार्केट गई थी। रात करीब नौ बजे जब वह बाजार से घर लौट रही थी, तब रास्ते में दो युवकों ने छींटाकशी करनी शुरू कर दी और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिससे युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुन लोगों ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.