Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भारी बारिश के चलते दीवार ढह गई जिसके चपेट में आने से चार मासूम बच्चों की जान चली गई।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 10:20 PM (IST)
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत

कटनी, एएनआइ। भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। घर की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई है। कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि दीवार कच्ची थी जो बारिश की वजह से गिर गई है। दीवार की चपेट में चार मासूम आ गए जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायक बम्हनी के आश्रित ग्राम बनहरा में हुआ है। दीवार गिरने से जिन बच्चों की मौत हुई है, उनके नाम सुहानी कोल, पिंकी, ललित और अन्नपूर्णआ कोल है। 

घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय बच्चे घटना स्थल पर खेल रहे थे तभी अचानक उनके ऊपर दीवार गिर पड़ी। मिट्टी की बनी दीवार ढहने से सभी बच्चों की मौत हो गई।

भारी बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात

बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराजा चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण किया था। वहीं, रुक-रुक कर हो रही बारिश से गांवों में बने कच्चे माकानों में सीढ़न भी आ गई है, जिसके चलते ऐसे हादसे राज्य के दूसरे जिलों में भी हुए हैं।

शुक्रवार को सुनवारा गांव में  दीवार ढहने से एक महिला की मौत

मध्य प्रदेश में धनौरा थाना के सुनवारा गांव में लगातार बारिश से मकान की दीवार ढह गई। शुक्रवार तकरीबन 11 बजे दीवार में दंपती दब गए थे। ग्रामीणों की मदद से जब तक दंपती को बाहर निकाला गया, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय दीवार ढही उस समय पति अशोक कुशवाहा व पत्नी सानियाबाई कुशवाहा घर पर थे। वहीं बच्चे घर में नहीं थे। यदि बच्चे भी घर पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.