Move to Jagran APP

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी से रूस की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को जाएंगे। श्रृंगला रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:09 PM (IST)
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे
भारत और रूस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की करेंगे समीक्षा।

नई दिल्ली, एजेंसियां। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी से रूस की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि श्रृंगला रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। 

loksabha election banner

भारत और रूस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की करेंगे समीक्षा

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक श्रृंगला मोरगुलोव के साथ भारत-रूस विदेश मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श के अगले दौर में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

श्रृंगला रूस के उप विदेश मंत्री रयाबकोव के साथ अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

यात्रा के दौरान श्रृंगला रूस के एक और उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव से भी मिलकर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका प्रतिष्ठित रूसी विदेश मंत्रालय की राजनयिक अकादमी में व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है।

श्रृंगला द्वारा साल की पहली विदेश यात्रा के लिए मॉस्को का चयन करना घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है

कोरोना महामारी के बावजूद भारत और रूस ने रणनीतिक सहयोग की रफ्तार को बरकरार रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश सचिव द्वारा इस साल की पहली विदेश यात्रा के लिए मॉस्को का चयन करना दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.