Move to Jagran APP

देश में कई नदियां उफान पर, जानें बाढ़ से बेहाल राज्यों का हाल जहां रिलीफ कैंप के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी

मानसून में देरी हो तो भी तकलीफ और आने के बाद भारी बारिश हो तो तबाही का मंजर। हर साल की तरह इस साल भी देश के कई हिस्सों में आए बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 10:53 AM (IST)
देश में कई नदियां उफान पर, जानें बाढ़ से बेहाल राज्यों का हाल जहां रिलीफ कैंप के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी
देश में कई नदियां उफान पर, कहीं रिलीफ कैंप... कहीं जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून के दौरान भारी बारिश से देश के कई राज्यों के हालात खराब हैं। कई नदियां उफान पर हैं और इस कारण उस इलाके के गांवों ओर शहरों की बुरी स्थिति है। महाराष्ट्र, बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात हैं।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के प्रभावित तटीय इलाकों में राहत शिविर

महाराष्ट्र में जमियत-ए-उलामा हिंद (Jamiat-i-Ulama Hind, JuH) ने राज्य के तटीय इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविरों की शुरुआत की है। इनमें चिकित्सा के भी इंतजाम हैं। ऐसा ही एक चिकित्सा शिविर चिपलुन के महाकाली मंदिर में बनाया गया है। यह जानकारी JuH के अध्यक्ष अरशद मदनी ने दी। बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में खाने के लिए बिस्कुट, पानी की बोतलों समेत अन्य जरूरी सामानों का वितरण कराया जा रहा है।

बाढ़ से बेहाल हुआ पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बाढ़ के कारण प्रभावित सात जिलों में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इन जिलों से तीन लाख लोगों को बचाकर रेस्क्यू सेंटर में लाया गया है। इन जिलों में 4 लाख हेक्टेयर से अधिक खेती वाला क्षेत्र पानी में डुब चुका है। राज्य में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। प्रभावित इलाकों में खाने के पैकेट, दवाईयां और पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। पूर्व व पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, दक्षिण परगना और बीरभूम जिलों में बाढ़ का प्रकोप है। इस बीच बांधों से छोड़े गए पानी ने यहां की स्थिति को और बदतर कर दिया। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत भी की।

मध्यप्रदेश में लबालब पानी में डूबी सड़कें, ऑटोरिक्शा में बच्चे का हुआ जन्म

मानसून की भारी बारिश व बांध से छोड़े गए पानी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति बना दी है। सेना द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच गुरुवार को मध्यप्रदेश में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी ऑटो रिक्शा में ही करना पड़ी। दरअसल राजगढ़ जिले के सुथालिया टाउन में अस्पताल जाने को निकली महिला का ऑटोरिक्शा बाढ़ के कारण डूबी सड़क पर फंस गया था। उल्लेखनीय है कि घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण लोग पहाड़ों, मंदिर, ट्रैक्टर, खुले मैदान में रहने को मजबूर हैं।

बिहार के कई जिलों में बाढ़

बिहार में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। राज्य के 15 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं या फिर अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। राज्य सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। राज्य में फिलहाल समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, समेत कई और जिलों में हजारों हेक्टेयर तक पानी घुसा हुआ है। खगड़िया जिला के खेत में बाढ़ का पानी घुसने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। वहीं पानी की तेज धार के कारण दतिया जिला में सिंध नदी पर बना पुल भी बह गया है।

बाढ़ की चपेट में राजस्थान के कई जिले

रुपाली नदी में बढ़े जल स्तर के कारण झालावार जिले के खानपुर में बाढ़ के हालात हैं।  लगातार बारिश के कारण राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे राहत के लिए राज्य सरकार सेना से मदद ले रही है। राहत और बचाव कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राज्य में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राजमार्गों पर भी आवागमन प्रभावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.