Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान में हुआ शामिल पू. सी. रेल

-जोर-शोर मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव -कर्मचारियों के बीच 57 हजार से अधिक झंडे

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:10 PM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान में हुआ शामिल पू. सी. रेल
हर घर तिरंगा अभियान में हुआ शामिल पू. सी. रेल

-जोर-शोर मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

loksabha election banner

-कर्मचारियों के बीच 57 हजार से अधिक झंडे वितरित

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:

लोगों को तिरंगा घर लाने में प्रोत्साहित करने और तिरंगा फहराकर भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अधीन हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री की पहल के हिस्से के रूप में हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा के साथ प्रत्येक भारतीय का व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना। हर घर तिरंगा अभियान हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जागृत करता है और हर भारतीयों को 13 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका प्रदान किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए, पू. सी. रेल ने सभी रेलवे प्रतिष्ठानों और अपने अधिकार क्षेत्र के स्टेशन भवनों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। हर घर तिरंगा के एक हिस्से के रूप में पू. सी. रेल ने कुल 57,770 राष्ट्रीय झडों की खरीद की और इसे अपने कर्मचारियों को 13 से 15 अगस्त, 2022 तक घर पर फहराने के लिए प्रदान किया। रेलवे क्वार्टर और अपने आवास पर सभी रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज पूरे जोश के साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। अभियान के एक हिस्से के रूप में पू. सी. रेल के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए मालीगाव क्षेत्र में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस अभियान को बेहद सफल बनाने के लिए पू. सी. रेल और उसके कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से घर में राष्ट्रीय ध्वज लाकर हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह न केवल तिरंगे से व्य1ितगत जुड़ाव का प्रतीक बन जाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए पू. सी. रेल की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.