Move to Jagran APP

पूर्वी हिंद महासागर में भारत समेत पांच नौसेनाओं ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

यह पहला नौसैनिक अभ्यास है जिसमें भारतीय नौसेना के यह दोनों युद्धपोत सतपुरा और किल्तन एक साथ शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय नौसैनिक जहाज और विमान फ्रांस ऑस्ट्रेलिया जापान और अमेरिका के युद्धपोतों के साथ सैन्य अभियान करेंगे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 10:39 PM (IST)
पूर्वी हिंद महासागर में भारत समेत पांच नौसेनाओं ने शुरू किया सैन्य अभ्यास
फ्रांस के साथ ही भारत और तीन अन्य क्वाड सदस्य देश शामिल हो गए

नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्वी हिंद महासागर में तीन दिवसीय मेगा नौसैनिक अभ्यास शुरू हो गया है। सोमवार को इसमें फ्रांस के साथ ही भारत और तीन अन्य क्वाड सदस्य देश शामिल हो गए हैं। ताकि इस क्षेत्र में बढ़ता रणनीतिक सहयोग परिलक्षित हो। अधिकारियों ने कहा कि बहुआयामी सैन्य अभ्यास 'लॉ पैरोज' में भारतीय नौसैनिक जहाज सतपुरा और किल्तन के साथ ही लंबी दूरी की पेट्रोलिंग के लिए नौसैनिक विमान पी-8आइ भी शामिल हो रहे हैं।

loksabha election banner

यह पहला नौसैनिक अभ्यास है, जिसमें भारतीय नौसेना के यह दोनों युद्धपोत सतपुरा और किल्तन एक साथ शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय नौसैनिक जहाज और विमान फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के युद्धपोतों के साथ सैन्य अभियान करेंगे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि इस सैन्य अभ्यास में जटिल और अत्याधुनिक नौसैनिक अभ्यास समेत सतह से प्रहार, हवाई हमले रोकने की युद्धक प्रणाली और वायु रक्षा सैन्य अभ्यास होंगे।

इस सैन्य अभ्यास से विभिन्न मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और सामंजस्य की व्यवस्था होगी। मधवाल ने कहा कि मेजबान देश फ्रांस के अलावा क्वाड गठबंधन के चार अन्य सदस्य देश भी शामिल हुए हैं। भारत ने अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेना के साथ सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.