Move to Jagran APP

केरल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन मस्जिद में नमाज पढ़ने गए पांच गिरफ्तार

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर त्रिशूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 02:55 PM (IST)
केरल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन मस्जिद में नमाज पढ़ने गए पांच गिरफ्तार
केरल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन मस्जिद में नमाज पढ़ने गए पांच गिरफ्तार

त्रिशूर, प्रेट्र। केरल के त्रिशूर में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां के मस्जिद में नमाज अदा करने गए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गत 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू है। इसके तहत यातायात प्रतिबंधों समेत शारीरिक दूरी व मास्क पहनने को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को नमाज पढ़ने गए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हमें यह सूचना मिली थी कि मस्जिद में प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना त्रिशूर के एरियाद मस्जिदुल बिलाल मस्जिद ( Eriyad Masjidul Bilal)की है। शुक्रवार को स्थानीय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत व चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उल्‍लेखनीय है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayee Vijayan) के अनुसार, राज्‍य में कोविड-19 की स्थिति को काबू में कर लिया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि दोबारा संक्रमण को फैलने प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

हालांकि केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सशर्त लॉकडाउन में छूट दे दी है। इस छूट में किसी तरह की सामूहिक भीड़, शादियां, राजनीतिक इवेंट और धार्मिक आयोजनों को शामिल नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में अब तक इस महामारी से कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 503 है और 484 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसके कारण मरने वालों की संख्या चार है। बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला केरल में ही आया था।

लॉकडाउन के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों से नियमों व कानूनों की धज्जियां उड़ाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। देशभर में कुल 63 हजार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके तहत 14 हजार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.