महाराष्ट्र के नवगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने वाले पांच गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 11:53 AM (IST)
मुंबई (एएनआई)। महाराष्ट्र के नवगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक वे सभी सोशल मीडिया के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने का काम करते थे।
बता दें कि, इंटरनेशनल चाइल्ड पोर्नोग्राफी वाट्सएप ग्रुप पर इंटरपोल भी नजर रखे हुए है। इंटरपोल को जानकारी मिली कि पुर्तगाल से संचालित एक ग्रुप का सदस्य धार इलाके में रहता है।
देश-विदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं, जो लिंक शेयर करके एक-दूसरे को भेजते हैं। इसी लिंक के माध्यम से लोग ग्रुप के सदस्य बनते हैं। गलती से भी अगर आप ग्रुप में जुड़ जाएं तो तत्काल एक्जिट हो जाएं। अन्यथा जाने-अनजाने आप भी अपराधी बन सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें