Move to Jagran APP

देश में पहली बार एक दिन में बढ़े रिकॉर्ड नौ हजार से अधिक केस, जानें राज्‍यों के हालात

देश में कोरोना संक्रमण से हालात संभल नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 216919 हो गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 03:14 AM (IST)
देश में पहली बार एक दिन में बढ़े रिकॉर्ड नौ हजार से अधिक केस, जानें राज्‍यों के हालात
देश में पहली बार एक दिन में बढ़े रिकॉर्ड नौ हजार से अधिक केस, जानें राज्‍यों के हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को नौ हजार से अधिक मामले सामने हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उससे आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस यूके स्पेन और इटली हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जैसे संवेदनशील राज्यों में मरीजों के बढ़ने की तेज रफ्तार जारी है।

loksabha election banner

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 2,16,919 हो गई है। इस दौरान 260 लोगों की मौत भी हुई जिसके साथ मृतकों की संख्या 6075 हो गई। यह लगातार पांचवा दिन है जब नए मरीजों की संख्या आठ हजार से अधिक रही हो। देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 1,06,737 है जबकि 1,04,107 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

47.99 फीसद पहुंची रिकवरी रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लोगों के स्वस्थ होने की दर 47.99 फीसद हो गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 123 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गुजरात में 33, तमिलनाडु में 12, दिल्ली में 9, मध्य प्रदेश में 5, बिहार में दो, हरियाणा में दो, उत्तर प्रदेश में दो और उत्तराखंड में एक की मौत शामिल है। दिल्ली में गुरुवार को 1359 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहे हालात

देश भर में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में एक दिन में 2933 मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77,793 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान जहां 123 लोगों की मौत हुई वहीं 1352 स्वस्थ होकर घर चले गए। राज्य में अब तक 2710 लोगों की मौत हो चुकी है और 33,681 ठीक हो चुके हैं। अब इस समय 41102 सक्रिय मामले हैं।

गुजरात में 33 और ने तोड़ा दम

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 492 मामले सामने आए। इस दौरान 33 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। इन नए मरीजों से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,601 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1155 हो गई है। 12667 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या इस समय 4779 है।

तमिलनाडु में 1384 नए मामले

चेन्नई से मिली खबर के अनुसार तमिलनाडु में गुरुवार को 1384 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 1072 मामले अकेले चेन्नई शहर के हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 27,256 हो गई है। इस दौरान 12 और मौतों से अब तक कुल 220 लोगों की मौत हो गई।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 94 मामले

केरल में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 94 मामले सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में यह सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान तीन लोगों के मरने की खबर है। इस तरह राज्य में अब तक 1588 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। राये के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि 1,70.065 लोग निगरानी में हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 77,793

तमिलनाडु - 27,256

दिल्ली - 25,004

गुजरात - 18,601

राजस्थान - 9,862

उत्तर प्रदेश - 9242

मध्य प्रदेश - 8,690

बंगाल - 6,876

बिहार - 4,452

आंध्र प्रदेश - 4112

कर्नाटक - 4,320

तेलंगाना - 3,020

जम्मू-कश्मीर - 3150

पंजाब - 2,499

हरियाणा - 3265

ओडिशा - 2,478

असम - 1,988

केरल - 1,588

उत्तराखंड - 1,147

झारखंड - 843

छत्तीसगढ़ - 773

हिमाचल प्रदेश - 384

त्रिपुरा - 622

चंडीगढ़ - 302

मणिपुर - 124

पुडुचेरी - 99

गोवा - 166

लद्दाख - 94

नगालैंड - 80

मेघालय -33

अरुणाचल प्रदेश - 42


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.