Move to Jagran APP

क्लीन सिटी अंबिकापुर में है देश का पहला गार्बेज कैफे, यहां कचरे के बदले मिलता है खाना

अंबिकापुर निगम क्षेत्र में संचालित एसएलआरएम केंद्रों में वर्तमान में 470 दीदियां कार्यरत हैं जो 48 वार्डो से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:55 PM (IST)
क्लीन सिटी अंबिकापुर में है देश का पहला गार्बेज कैफे, यहां कचरे के बदले मिलता है खाना
क्लीन सिटी अंबिकापुर में है देश का पहला गार्बेज कैफे, यहां कचरे के बदले मिलता है खाना

अंबिकापुर, राज्य ब्यूरो। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों के आधार पर की गई स्टार रेटिंग में छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। कभी नगर निगम के लिए मुसीबत रहे शहरी कचरे को आय का स्रोत बनाने में यहां टीम ने कामयाबी पाई।

loksabha election banner

जनसहयोग के बिना, यह मुकाम मिलना कठिन था- मेयर और कलेक्टर

इस शहर में देश का पहला गार्वेज कैफे खोला गया था, जहां कचरा लेकर आने पर भोजन, नाश्ता दिया जाता है। इस मुकाम तक पहुंचने में जनता का भी सहयोग कम नहीं रहा है। यही कारण है कि मेयर और कलेक्टर ने कहा कि जनसहयोग के बिना, यह मुकाम मिलना कठिन था।

दीदियां कर रही हैं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

अंबिकापुर निगम क्षेत्र में संचालित एसएलआरएम केंद्रों में वर्तमान में 470 दीदियां कार्यरत हैं, जो 48 वार्डो से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही हैं। प्रतिदिन 51 मीट्रिक टन कचरे की प्रोसेसिंग कर उसे संसाधनों के रूप में परिमार्जित कर विक्रय से प्रतिमाह पांच से छह लाख एवं यूजर चार्ज से 15 लाख यानी कुल 20 से 21 लाख प्रतिमाह की आय हो रही है। देश का पहला गार्वेज कैफे भी अंबिकापुर में खोला गया, जहां कूड़ा के बदले भोजन, नाश्ता दिया जाता है।

कामयाबी के प्रमुख पांच कारण

-देश का पहला गार्बेज कैफे

- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण

- घरेलू खतरनाक कचरे का निपटान, शहर में सुंदर स्पॉट का निर्माण व वाल पेंटिंग

- सीवरेज वाटर का ट्रीटमेंट कर गार्डन में सिंचाई

- डॉक्यूमेंट की प्रस्तुति, यूजर्स चार्ज की जानकारी, कचरे के विक्रय से आय।

सफर कामयाबी का

वर्ष 2019 में भी अंबिकापुर फाइव स्टार सिटी घोषित किया गया था।

- अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं देश में 15वें स्थान पर था।

- अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं देश में 11वें स्थान पर था।

- अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं देश में दूसरे स्थान पर था।

स्वच्छता में देश के चुनिंदा छह शहरों में अंबिकापुर भी शामिल

अंबिकापुर। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने कचरा मुक्त शहरों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके तहत देश के छह शहरों को 5 स्टार रेटिंग मिली है। इनमें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर का पहला नाम है। अंबिकापुर ने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही वाटर प्लस के कार्यों को भी किया। सीवरेज वाटर के ट्रीटमेंट का बेहतर काम हुआ। साथ ही सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई बेहतर की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.