Move to Jagran APP

कर्नाटक के पशु वध निरोधक कानून के तहत पहली गिरफ्तारी

पहली घटना में करीब 35 पशुओं को अवैध तौर पर मंगलुरु से वाया श्रंगेरी (चिकमंगलुरु जिला) दावणगेरे जिले के रानेबेन्नूर ले जाया जा रहा था। दूसरी घटना कैमाना गांव के निकट हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:12 PM (IST)
कर्नाटक के पशु वध निरोधक कानून के तहत पहली गिरफ्तारी
वाहन तथा कुछ पशु भी जब्त किए गए

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में हाल ही में लागू पशु वध निरोधक तथा संरक्षण कानून, 2020 के तहत पुलिस ने बुधवार को पहली गिरफ्तारी की। चिकमंगलुरु जिले में एक क्लीनर की पहली गिरफ्तारी हुई है। वाहन तथा कुछ पशु भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रंगेरी थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं। पहली घटना में करीब 35 पशुओं को अवैध तौर पर मंगलुरु से वाया श्रंगेरी (चिकमंगलुरु जिला) दावणगेरे जिले के रानेबेन्नूर ले जाया जा रहा था।

prime article banner

दूसरी घटना कैमाना गांव के निकट हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ पशुओं के अवैध परिवहन का केस दर्ज किया गया है। ड्राइवर ने श्रंगेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कर्नाटक पशु वध निरोधक तथा संरक्षण कानून, 2020 के तहत पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में दो एफआइआर दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.