Move to Jagran APP

मणिपुर: दजुको रेंज के जंगलों में भीषण आग, अमित शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से की बात

मणिपुर-नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुको रेंज की जंगलों में लगी आग पर गृह मंत्री अमित शाह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से फोन पर बात की और मदद का आश्वासन दिया।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:57 AM (IST)
मणिपुर: दजुको रेंज के जंगलों में भीषण आग, अमित शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से की बात
दजुको रेंज के जंगलों में भीषण आग। (फोटो- एन बीरेन सिंह ट्वीट)

इंफाल, एएनआइ। मणिपुर-नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुको रेंज की जंगलों में लगी आग पर गृह मंत्री अमित शाह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से फोन पर बात की और मदद का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा,'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके दजुको घाटी के जंगलों में लगी आग की स्थिति की जानकारी ली। अमित शाह जी ने स्थिति को जल्द से जल्द काबू में लाने करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।'

loksabha election banner

इससे पहले मणिपुर सरकार ने गुरुवार को दजुको रेंज की जंगलों में मंगलवार को लगी आग के मणिपुर के सेनापति जिले तक फैल जाने के बाद उस पर काबू पाने के लिए सेना और एनडीआरएफ की मदद मांगी है।मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को दोजुके रेंज में स्थित सेनापति जिले का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वे कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव डॉ. राजेश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक एलएम खौटे भी मौजूद थे। दोजुको घाटी नगालैंड और मणिपुर की सीमा पर है।

मणिपुर सरकार ने एनडीआरएफ से मदद मांगी

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि आग पर काबू पाने के लिए मणिपुर सरकार ने एनडीआरएफ से मदद मांगी है। साथ ही सेना और असम रायफल्स से भी मदद मांगी गई है। इस बीच, अग्निशमन और वन विभाग के कर्मी स्थानीय माओ वालंटियरों के साथ आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ

भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को दजुको रेंज की जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए एक एमआई -17 वी 5 हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किया। यहां लगी भीषण आग से पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन ने पहले सूचित किया था कि आग मणिपुर की सबसे ऊंची चोटी माउंट इएसएलआइ को पार कर चुकी है।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.