Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: मुंबई के मनखुर्द इलाके में भीषण आग, बांद्रा कुर्ला में ढहा निर्माणाधीन पुल; 14 मजदूर जख्मी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार की सुबह दो घटनाओं की खबर मिली। पहला तो यहां के मनखुर्द इलाके के स्क्रैपयार्ड में भीषण आग लग गई जिसपर काबू के लिए घटनास्थल पर तुरंत ही करीब 6 दमकल गाड़ियां पहुंच गई।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 08:15 AM (IST)
महाराष्ट्र: मुंबई के मनखुर्द इलाके में भीषण आग, बांद्रा कुर्ला में ढहा निर्माणाधीन पुल; 14 मजदूर जख्मी
मुंबई के मनखुर्द इलाके में भीषण आग, बांद्रा कुर्ला में ढहा निर्माणाधीन पुल; कई मजदूर जख्मी

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र (Maharashtra) की  राजधानी मुंबई में शुक्रवार की शुरुआत हादसों के साथ हुई। मुंबई के मनखुर्द (Mankhurd) इलाके के स्क्रैपयार्ड (Scrapyard) में भीषण आग लग गई जिस पर काबू के लिए घटनास्थल पर तुरंत ही करीब 6 दमकल गाड़ियां पहुंच गई। वही मुंबई के ही बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स (Bandra Kurla Complex) में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया जिसके कारण वहां काम करने वाले 14 श्रमिक जख्मी हो गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हादसे में जख्मी मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया है और मलबे में फंसे मजदूरों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।   

loksabha election banner

जोन 8 के DCP मंजूनाथ सिंह ( Manjunath Singe) ने बताया, बीकेसी मेन रोड और सांता क्रूज-चेंबुर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह साढ़े चार बजे ढह गया। इसमें 13 लोग जख्मी हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई लापता है।'

आज सुबह 4.40 बजे हुए इस हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें हैं इन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है।

इसी माह महाराष्ट्र के बोइसर में जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में हुए विस्फोट के कारण चार लोग जख्मी हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। वहीं 11 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.