Move to Jagran APP

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 41 साल की उम्र में एक हथिनी की मौत

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 41 साल की उम्र में एक हथिनी की मौत हो गई। जिले के कोलीकुमथी हाथी शिविर में उम्र से संबंधित बीमारी के चलते हथिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वन अधिकारियों और गार्डों ने उसे पुष्पांजलि अर्पित की है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 09:33 AM (IST)
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 41 साल की उम्र में एक हथिनी की मौत
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 41 साल की उम्र में एक हथिनी की मौत।

कोयम्बटूर, एएनआइ। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 41 साल की उम्र में एक हथिनी की मौत हो गई। जिले के कोलीकुमथी हाथी शिविर में उम्र से संबंधित बीमारी के चलते हथिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अधिकारियों के अनुसा हथिनी पिछले दो महीने से काफी बीमार थी। इसके बाद वन अधिकारियों और गार्डों ने उसे पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

रांची में एक हथिनी की खेत में करंट लगने से मौत

इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में 19 सितंबर को एक हथिनी की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि हथिनी गर्भवती थी। रात धान के खेत से गुजरने के दौरान उसे करंट लग गया। बुढमू रेंज वन विभाग के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। वन विभाग के अधिकारी अमरदीप ने बताया था कि इस घटना में किसी की शरारत  जैसी बात नहीं लगती है। 

उन्होंने बताया था कि  यह महज एक दुर्घटना है। उन्होंने हथिनी के दांत पहले से ही नहीं होने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सिंचाई के लिए खेत में बिजली का तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में हथिनी आ गई। ज्ञात हो कि 22 हाथियों का झुंड पिछले सात दिनों से सीमांत जंगलों में विचरण कर रहा है। बीती रात भी हाथी बचरा पहुंच गए थे। दो घरों को ध्वस्त कर दिया था। हाथियों के डर से पूरी रात लोग जागने पर मजबूर भी रहे।

चर्चा में रहा गर्भवती हथिनी की मौत का मामला

बता दें कि पिछले दिनों केरल में केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत का मामला सामने आया था। वन मंत्री के राजू ने पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की हत्या मामले की जांच के लिए तीन टीमों को नियुक्त  था। गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तारी किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य से इस संबंध में पूछताछ चल रही है।

केरल के वन मंत्री के राजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था  कि केरल के पलक्कड में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले गर्भवती हथिनी के मौत के मामले में तीन संदिग्धों से गुरुवार को पूछताछ की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.