Move to Jagran APP

चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क की उम्मीदें खत्म, आज चांद पर खत्म हो जाएगी 'विक्रम' की जिंदगी

लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हार्ड लैंडिंग की थी। ऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से पता चला था कि हार्ड लैंडिंग के बाद विक्रम गलत दिशा में चंद्रमा की सतह पर पड़ा था।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 02:16 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 02:16 AM (IST)
चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क की उम्मीदें खत्म, आज चांद पर खत्म हो जाएगी 'विक्रम' की जिंदगी
चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क की उम्मीदें खत्म, आज चांद पर खत्म हो जाएगी 'विक्रम' की जिंदगी

बेंगलुरु, प्रेट्र। भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क स्थापित होने की उम्मीदें टूट गई हैं। चंद्रमा पर दिन ढलने के साथ ही शनिवार को रात का अंधेरा छा जाएगा और इसके साथ ही लैंडर का जीवन खत्म हो जाएगा। चंद्रमा की सतह पर लैंडर की जिंदगी सिर्फ एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) थी। हालांकि, इसरो की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

loksabha election banner

लैंडर ने चंद्रमा पर हार्ड लैंडिंग की थी

लैंडर विक्रम और उसके गर्भ में छिपे रोवर प्रज्ञान से सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले ही संपर्क टूट गया था। तब से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में जुटा था। लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन उसने हार्ड लैंडिंग की थी।

सिग्नल नहीं मिल रहे थे

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने उसका चंद्रमा की सतह पर पता भी लगा लिया था। ऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से पता चला था कि हार्ड लैंडिंग के बाद विक्रम गलत दिशा में चंद्रमा की सतह पर पड़ा था, जिससे उससे सिग्नल नहीं मिल रहे थे।

लैंडर चंद्रमा पर अत्यधिक ठंड में काम करने में सक्षम नहीं था

इसरो ने कहा था कि चंद्रमा पर रात होने के बाद लैंडर में लगी बैटरी चार्ज नहीं हो सकती। इसके अलावा लैंडर चंद्रमा पर रात के समय होने वाली अत्यधिक ठंड में काम करने में भी सक्षम नहीं था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.