Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एनकाउंटर, पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वन क्षेत्र में को पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों नक्सलियों की अभी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो सकी है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 03:15 PM (IST)
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एनकाउंटर, पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। (फोटो- नईदुनिया)

बालाघाट, पीटीआइ। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वन क्षेत्र में को पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि नक्सलियों में से एक को शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास मार गिराया, जबकि दूसरी महिला की शनिवार सुबह 7 बजे मौत हो गई। दोनों नक्सलियों की अभी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो सकी है। 

loksabha election banner

हालांकि, कुछ लोग जो पहले इनके साथ जुड़े हुए थे, उन्होंने इनकी तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि उनमें से एक महिला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और दूसरी छत्तीसगढ़ के बस्तर से है। सूबे के इस जिले में नक्सली सक्रिय रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने इसकी जानकारी दी। यह मुठभेड़ किरनापुर थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली है कि माओवादी नेतृत्व महाराष्ट्र में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विद्रोहियों को मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला में इकट्ठा कर रहा है। इसके बाद ही यह मुठभेड़ हुआ। 

सात नवंबर को महिला नक्सली को मार गिराया था

बता दें कि एक महीना पहले सात नवंबर को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के करीब मालखेड़ी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। वह खटिया मोचा दलम दो की बताई गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी ति 25 से 30 नक्सली अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं। टीम जब इसके बाद मौके पर पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली ढेर हो गई थी। इलाके में पुलिस मिस्तैद है और लगातार नक्सल गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.