Move to Jagran APP

PHOTO: देश में आज का दिन अहम, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और यूपी सहित कई राज्यों में मतगणना जारी

देश में आज का दिन बेहद ही अहम है। आज ही बिहार विधानसभा चुनाव और देश के कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आएंगे। कर्नाटक बिहार यूपी सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की गितनी जारी है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 07:54 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 03:23 PM (IST)
PHOTO: देश में आज का दिन अहम, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और यूपी सहित कई राज्यों में मतगणना जारी
देशभर में सभी की निगाहें विशेष तौर पर बिहार विधानसभा की 243 सीटों के परिणाम पर है

नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में आज यानी मंगलवार का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। 3 नवंबर को देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। देशभर में सभी की निगाहें विशेष तौर पर बिहार विधानसभा की 243 सीटों के परिणाम पर है। चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में किसके सिर ताज-सजेगा उसका फैसला आज आएगा।

loksabha election banner

वहीं मध्य प्रदेश  में 28 सीटों  पर हुए उप-चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने रहेंगे या कांग्रेस नेता कमल नाथ की एक बार फिर वापसी होगी। यूपी में भी आज सभी की निगाहें  टिकी हुई है। तो आइए तस्वीरें में देखते हैं कि इन राज्यों में मतगणना को लेकर क्या स्थिति है। 

मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए नजर आए। चुनाव आयोग की ओर से आए रुझानों के अनुसार विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा सबसे आगे है।

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में भाजपा आगे चल रही है। बढ़ते रुझानों के बीच भाजपा के नेताओं ने जश्न मनाया। 

मध्य प्रदेश में 28 सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। बढ़ते रुझानों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं को मिठाई खिलाई। 

कर्नाटक में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में बढ़ते रुझानों के बीच सीएम आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने  मंत्री बी श्रीरामुलु, आर अशोका, बसवराज बोम्मई, और भाजपा के अन्य नेताओं ने बेंगलुरु में जश्न मनाया।

मणिपुर में उपचुनाव के लिए गई पांच सीटों में हुए उप-चुनाव में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। चार सीटों के लिए मतगणना अभी जारी है।

1.35 लाख से अधिक मतदाता 11 उम्‍मीदवारों के किस्‍मत का फैसला करेंगे। इन उम्‍मीदवारों में चार कांग्रेस (Congress) के तीन भाजपा (BJP), तीन निर्दलीय (independents) और एक नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (National People's Party, NPP) के हैं। सत्‍तारूढ़ BJP की ओर से लिलोंग विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार को समर्थन दिया जा रहा है

गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। इस क्रम में सौराष्ट्र की मोरबी में कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल आगे चल रहे हैं तो लिंबडी में भाजपा प्रत्‍याशी 6000 मतों से आगे हैं। बता दें कि राज्‍य की आठ सीटों पर 81 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती जारी है। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर उनके समर्थन में उनकी फोटो लिए नजर आए।

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इस दौरान ग्वालियर में एक मतगणना केंद्र की फोटो सामने आई है। नतीजों से तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने रहेंगे या कांग्रेस नेता कमल नाथ की एक बार फिर वापसी होगी

कर्नाटक में हुए उप-चुनाव की भी मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां पर सिरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। तुमकुरु केंद्र से मतगणना की तस्वीरें सामने आई हैं। 

पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र में बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतणना केंद्र की ताजा तस्वीर सामने आई है।

देशभर में 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप-चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान गुजरात के डांग और मध्य प्रदेश के मुरैना से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं।

मध्य प्रदेश में 28 सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। इसका परिणाम आज यानी 10 नवंबर को आ जाएंगे। मतणगना को लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। वहीं, चुनाव से जुड़े कुछ दिलचस्प फोटो भी सामने आ रही है।इंदौर से कुछ फोटो सामने आई हैं। यहां पर स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खुलते हुए देखा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.