Move to Jagran APP

टॉप न्यूज : 10 बड़ी खबरें, आज जिन पर बनी हुई है नज़र

यहां पर दस बड़ी खबरें दी जा रही हैं, जिन पर आज नजर बनी हुई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 10:08 AM (IST)
टॉप न्यूज : 10 बड़ी खबरें, आज जिन पर बनी हुई है नज़र
टॉप न्यूज : 10 बड़ी खबरें, आज जिन पर बनी हुई है नज़र

1- ताजा खबरः हिंदू नववर्ष के साथ आठ दिवसीय चैत्र नवरात्रि आज से, देवी मंदिरों में भीड़

loksabha election banner

नई दिल्ली/इंदौर। चैत्र नवरात्रि 2018 आज से यानि 18 मार्च से शुरू हो गया है। यह हिंदुओं का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू परंपरा के अनुसार इन 9 दिनों का विशेष महत्व होता है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि 8 दिन का ही होगा। नवरात्रि का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। हिंदू नववषर्ष विक्रम संवत 2075 'विरोधकृत' और आठ दिनी नवरात्रि की शुरआत 18 मार्च को गुड़ी पड़वा से होगी। सुबह 6.34 पर उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर नववषर्ष की अगवानी और माता मंदिरों के साथ घरों में घट स्थापना होगी। इस बार अष्टमी और नवमी एक दिन (25 मार्च को) होने से चैत्र नवरात्रि आठ दिन की होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2-कांग्रेस महाधिवेशन: मनमोहन सिंह का संबोधन आज, राहुल-सोनिया के निशाने पर सरकार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव (2019) को लेकर अपनी रणनीति की रूपरेखा तैयार कर रही है। जिसका संदेश कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने उद्घाटन भाषण से ही दे दिया था। अपने उद्घाटन भाषण में राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार रही। वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जमकर केंद्र का घेराव किया। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भाजपा पर बांटने की राजनीति का आरोप लगाया है। सोनिया ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीते चार साल से कांग्रेस को तबाह करने के लिए भाजपा साम-दाम-दंड भेद का खुला खेल रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3-योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकारः अमित शाह

नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव में मिली हार पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि परिणाम पार्टी के लिए जनमत संग्रह नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम को पार्टी गंभीरता से ले रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिनसे 11 राज्य छिन गए वह 11 सीटों पर जश्न मना रही है। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई और वह दूसरे के उत्कर्ष पर खुशी मना रही है। भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकार है। योगी जी ने केंद्र की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4-एमएनएस की रैली अाज, शरद पवार से मिले राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। रविवार को होने जा रही एमएनएस की रैली से एक दिन पहले शनिवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। दक्षिणी मुंबई में स्थित राकांपा प्रमुख के आवास पर हुई मुलाकात के बाद एमएनएस प्रमुख ने कहा कि यह अनौपचारिक थी राजनीतिक नहीं। रविवार को राकांपा प्रमुख राज ठाकरे के चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेंगे। एमएनएस नेता राज ने पिछले महीने पुणे में पवार का साक्षात्कार लिया था। एमएनएस नेता रविवार को होने वाली रैली को संबोधित करेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5-ट्रेनों के ठहराव में कटौती कर चलाई जा सकती हैं सौ नई ट्रेनें: रेल मंत्री

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि 'लेओवर टाइम' में कटौती करके छोटे मार्गो पर 100 से ज्यादा नई ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। किसी ट्रेन के अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से पहले और अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसके ठहराव के समय को 'लेओवर टाइम' कहा जाता है। रेल मंत्रालय द्वारा किए गए एक विश्लेषण से यह नतीजा निकला है। शनिवार को 58वें राष्ट्रीय लागत सम्मेलन में गोयल ने हजरत निजामुद्दीन और आगरा के बीच चलने वाली उच्च गति वाली गतिमान एक्सप्रेस का उदाहरण दिया। इस ट्रेन को अब ग्वालियर तक चलाने का फैसला किया गया है। फिर इसका विस्तार झांसी तक किया जाएगा, जिससे उसके ठहराव के समय में कटौती होगी। उन्होंने कहा कि गतिमान एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार किए जाने से बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को फायदा भी हुआ और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं चुकानी पड़ी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

6-रूस: राष्ट्रपति चुनाव आज, वोट देने वालों को आइफोन और आइपैड, कुल्लु में भी मतदाता

मॉस्को। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक रूस में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। स्थिति साफ है। वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ही जीत हासिल करेंगे। न कोई चुनाव अभियान न ही रैली और न बहस। न लोगों को संबोधित किया, फिर भी जीत तय है। पुतिन की स्थिति इतनी मजबूत है कि ओपिनियन पोल पहले ही उन्हें विजेता घोषित कर चुके हैं। पुतिन के समर्थन में मॉस्को में कई बैनर लगे हैं। उन पर लिखा है-'एक मजबूत राष्ट्रपति ही एक मजबूत देश बनाता है।' विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया में एकमात्र ऐसा देश होगा, जहां नेता की जीत नहीं बल्कि मतदान की संख्या मायने रखेगी। ओपिनियन पोल में पुतिन के प्रतिद्वंद्वियों की स्थिति चौंकाने वाली है। बेहद कम प्रचार में ही पुतिन को 80 फीसदी समर्थन मिला है। जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को महज 7.1 फीसदी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

7- बगावत के माहौल में पंजाब के 'आप' विधायक दिल्ली तलब, जारी है बैठकों का दौर

नई दिल्ली। पंजाब में बगावत होने के बाद मामला सुलझाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी विधायकों को पंजाब से दिल्ली तलब किया गया है। 'आप' के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली आने को कहा है। पार्टी के सभी 20 विधायकों को संदेश भेजकर सिसोदिया ने अपने घर पर रविवार शाम 5 बजे मीटिंग के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। हालांकि इसपर सुखपाल खैहरा के खेमे के विधायक कवर संधू ने साफ कर दिया है कि वे इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे और जिन्हें बात करनी है वह खुद चंडीगढ़ आकर बात करें। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पंजाब के विधायक एचएस फुल्का भी मान-मनौव्वल में लगे हैं और उनकी कोशिश है कि पंजाब के अधिकतर विधायक बैठक में शामिल हों।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

8-कोई ताकत हमसे कश्मीर नहीं छीन सकती, जरूरत पड़ी तो सीमा पार कर जाएंगे: राजनाथ

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती। अगर जरूरत पड़ी तो सेनाएं देश की अखंडता की रक्षा के लिए सीमा पार कर जाएंगी। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। राजनाथ सिंह ने एक समाचार टीवी चैनल के कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि कश्मीर को हमसे कोई नहीं छीन सकता है। देश की रक्षा करने वाली सेना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को यह कहते हुए चेताया कि हम सिर्फ भारत को अंदर से ही सुरक्षित नहीं करेंगे। देश की रक्षा के लिए हम सीमा भी पार कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे तो भारत उसके साथ अच्छे संबंध चाहता है। अब तो अमेरिका भी पाकिस्तान की निंदा करता है। हम पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान ने ही हमारी दोस्ती की पेशकश को ठुकरा दिया है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

9-कैसे हों NPA और कर्ज वसूली के नए नियम, सरकार और RBI में बढ़े मतभेद

नई दिल्ली। अभी तक सरकार और बैंकिंग सेक्टर के नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के बीच विवाद अमूमन ब्याज दरों और वित्त मंत्रालय तक ही सिमटा हुआ था। लेकिन अब आरबीआइ के अधिकारों और क्रियाकलापों को लेकर कुछ और मंत्रालयों की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। पीएनबी घोटाले के बाद नियामक एजेंसियों के अधिकार को लेकर पहले वित्त मंत्रालय और आरबीआइ के बीच विवाद शुरू हुआ। अब फंसे कर्ज (एनपीए) की वसूली के नये नियमों को लेकर एक साथ वित्त व बिजली मंत्रालय ने आरबीआइ को आड़े हाथों लिया है। दोनों पक्षों में यह तल्खी आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है क्योंकि केंद्रीय बैंक ने एनपीए नियमों में कोई राहत देने से फिलहाल मना कर दिया है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

10-बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भुगता खराब बर्ताव का खामियाज, ICC ने सुनाई ये सज़ा

नई दिल्ली। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए आखिरी टी 20 मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और नुरुल हसन को खराब बर्ताब का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है। आइसीसी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ साथ एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। आइसीसी ने इन दोनों को लेवल-1 का दोषी करार दिया है। आइसीसी ने दोनों खिलाडियों को अलग-अलग घटनाओं में दोषी पाया है। शाकिब को खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन का आैर हसन को खेल को बदनाम करने के जुर्म में अनुच्छेद 2.1.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके अलावा दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.