विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर के फाइंनेसर नजमद्दीन को इडी ने किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने भगोड़े एवं विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के फाइनेंसर नजमउद्दीन साठक को गिरफ्तार किया है। नजमउद्दीन पर जाकिर आर्थिक मदद करने का आरोप है।
मुंबई, आइएनएन। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने भगोड़े एवं विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के फाइनेंसर नजमउद्दीन साठक को गिरफ्तार किया है। नजमउद्दीन पर जाकिर नाइक को संदिग्ध तरीके से आर्थिक मदद करने का आरोप है। इसी पैसे की मदद से जाकिर वीडियो और अन्य चीजे बना कर अपने काम का प्रचार करता था। इन्हीं वीडियों के द्वारा वह लोगों के बीच सांप्रदायिक घृणा और एक विशेष समुदाय को कट्टरपंथी बनाने का काम करता था। इडी ने मुंबई और पुणे में करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त किया था।
विदेश में छुपा बैठा है जाकिर
जाकिर नाइक फिलहाल मलेसिया में छुपा बैठा है। नाइक के खिलाफ एंटी टेरर लॉ के तहत केस 2016 में दर्ज किया गया था। इसके बाद जून 2017 में अपराधी घोषित किया गया। भारत उसके प्रत्यपर्ण में जुटा है।
क्यों विवादित है जाकिर
बता दें कि दो साल पहले हुए बंगलादेश विस्फोट के बाद पकड़े गए आरोपितों में से एक ने जाकिर नाईक के प्रवचनों से प्रभावित होने की बात कही थी। उसके बाद ही नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था।
एनआईए का आरोप है कि डॉ. नाईक अपने भाषणों के जरिए दो समुदायों में वैमनस्य फैला रहा है। साथ ही वह भारत और भारत के बाहर मुस्लिम युवकों को आतंकवाद की ओर प्रेरित करने का भी काम कर रहा है।