Move to Jagran APP

ECI: यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने संभाला देश के नए निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार

बीते दिन मंगलवार को ही महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड) अनूप चंद्र पाण्डेय के नाम पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी किए हैं। बुधवार को पाण्डेय ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला लिया है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 04:36 PM (IST)
ECI: यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने संभाला देश के नए निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार
ECI: यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने संभाला देश के नए निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार

नई दिल्ली, एएनआइ। राजधानी दिल्ली में बुधवार को उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड) अनूप चंद्र पाण्डेय ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला लिया है। बीते दिन मंगलवार को ही महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने पाण्डेय के नाम पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी किए हैं। बता दें कि अनूप चंद्र पाण्डेय को 37 वर्ष की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। उत्तर प्रदेश में अगस्त 2019 तक मुख्य सचिव के पद पर आसीन रहे अनूप चंद्र पाण्डेय फिलहाल एनजीटी में यूपी निगरानी समिति के मौजूदा सदस्य भी हैं। वह 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वह औद्योगिक उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव वित्त तथा अन्य बड़े पद पर रहे।

prime article banner

15 फरवरी 1959 को पंजाब के चंडीगढ़ में अनूप चंद्र पांडेय का जन्म हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए की उपाधि भी प्राप्त की है। कानून मंत्रालय में विधायी विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी पाण्डेय को उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के पद छोड़ने के बाद तीन सदस्यीय पैनल में एक जगह जगह खाली थी। अरोड़ा ने 12 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पद छोड़ा था। वर्तमान में सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जबकि राजीव कुमार एक अन्य चुनाव आयुक्त हैं। योग्य और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी की छवि वाले अनूप चंद्र पाण्डेय लम्बे समय तक केंद्र सरकार की सेवा में भी रहे हैं। यूपी कैडर के 1984 बैच के आइएएस अधिकारी रहे अनूप चंद्र पाण्डेय का चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति की बाद अब चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन आयुक्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.