Move to Jagran APP

Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ में सोमवार को सुबह आठ बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आने से धरती कांप उठी। अंबिकापुर में आए इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे।

By Achyut KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jul 2022 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2022 09:14 AM (IST)
Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रायपुर, आनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप की 82.44 लंबा था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

loksabha election banner

बता दें, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। पोर्टब्लेयर में कई बार धरती कांप उठी थी।

9 जून को महाराष्ट्र में आया भूकंप

इससे पहले, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 9 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनटर 40 सेकेंड पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। भूकंप कोल्हापुर के 154 किमी ENE पर आया था।

9 जून को चार बार कांपी धरती

  • 9 जून- नार्दर्न मरियाना द्वीप समूह के सायपान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून-अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून- अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।
  • 9 जून- अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।

8 जून को पाकिस्तान में आया भूकंप

आठ जून को पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया । इसकी गहराई 150 किमी थी। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कामले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 12 किमी थी। इसके अलावा, सात जुलाई को अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 150 किमी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.