Move to Jagran APP

आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर लगा ली फांसी

सतना जिले में आर्थिक तंगी के चलते एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:24 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:24 AM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर लगा ली फांसी
आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर लगा ली फांसी

सतना (नईदुनिया)। सतना जिले के शाहपुर गांव की रहने वाली विमला कुशवाहा पति स्व. रामाश्रय कुशवाहा ने आर्थिक तंगी के चलते मंगलवार को अपने दो बच्चों को पहले कुएं फेंक दिया और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

loksabha election banner

ताला थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि विमला कुशवाहा अत्यंत गरीबी में जीवन बसर कर रही थी। उसके पति की मौत भी 6 महीने पहले आत्महत्या करने से हुई थी। विमला ने अपने बेटे हर्ष कुशवाहा (3) व पुत्री नैंसी कुशवाहा (5) को कुएं में फेंक दिया। विमला कुएं में बच्चों को डूबते हुए देख रही थी। बच्चे जब डूब गए तो उसने घर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पता चला है कि महिला के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति से 25 हजार का कर्ज ले रखा था। पति की मौत के बाद यह कर्ज महिला को चुकाना था। इससे भी वह परेशान थी। विमला पति की मौत के बाद मजदूरी कर बच्चों को पालती थी, लेकिन कुछ दिन से उसके खाने तक की स्थिति खराब थी। इसके कारण वह तनाव में थी। अंतत: उसने तंग आकर मौत को गले लगा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.